ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

क्या नीतीश कुमार ने बसाया बिहार ? बोली राबड़ी देवी .... इतिहास बदलने की हो रही कोशिश, सुनील सिंह को लेकर दिया जवाब

PATNA : बिहार विधान परिषद मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है ऐसे में सदन की कार्यवाही में भाग लेने नेता विपक्ष राबड़ी देवी सदन पहुंची। जहां उन्होंने केंद्र की सरकार और बिहार सरकार

क्या नीतीश कुमार ने बसाया बिहार ? बोली राबड़ी देवी .... इतिहास बदलने की हो रही कोशिश, सुनील सिंह को लेकर दिया जवाब
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है ऐसे में सदन की कार्यवाही में भाग लेने नेता विपक्ष राबड़ी देवी सदन पहुंची। जहां उन्होंने केंद्र की सरकार और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। राबड़ी ने कहा कि केंद्र के बाद अब बिहार में भी इतिहास बदलने की कोशिश की जा रही है और हमलोग इसका विरोध कर रहे हैं। 


राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में इतिहास बदल जा रहा है इसलिए काला रिबन  लगाकर हम लोग आज सदन पहुंचे हैं। बिहार में नई परंपरा की शुरुआत हो रही है। भाजपा और जदयू के लोग नई परंपरा की शुरुआत कर रहे हैं। हमलोग सदन में नई परंपरा की शुरुआत होने नहीं देंगे। यह गलत बात है और हमलोग इसका विरोध कर रहे हैं।


राबड़ी देवी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि 70 सालों से कांग्रेस ने कुछ नहीं किया है। तो मुझे उनसे पूछना है कि 14 साल में आपने पूरा देश वसा दिया है क्या? इस तरह नीतीश कुमार भी कहते हैं कि हमने बहुत काम किया तो क्या पहले के लोगों ने कुछ भी नहीं किया? इसके अलावा उन्होंने कहा कि बिहार में जिस तरह की परंपरा शुरू हो रही है उसे परंपरा का हम लोग विरोध करते हैं इसलिए हम लोग काला रिबन लगाकर सदन पहुंचे हैं।


उधर, अपने मुंह बोले भाई सुनील सिंह के ऊपर होने वाले एक्शन को लेकर राबड़ी देवी और सुनील सिंह खुद दोनों ने कहा कि होना क्या है क्वेश्चन पहले से आउट है। इसका क्वेश्चन नालंदा से आउट हुआ है। वो क्या करेगा नहीं करेगा नहीं करेगा उसको हम कैसे बताएं। लेकिनं, इतना तय है कुछ भी हो यहां का क्वेश्चन पहले से आउट है।