ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

कोहरे ने बिहार आने वाली ट्रेनों की थामी रफ्तार, नयी दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस भी साढ़े सात घंटे लेट

PATNA : राजधानी पटना समेत राज्य के करीब सभी क्षेत्रों में गुरुवार को कड़ाके की ठंड का खासा असर दिखा। इसी बीच कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। दिल्ली से आने वाली

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना समेत  राज्य के करीब सभी क्षेत्रों में गुरुवार को कड़ाके की ठंड का खासा असर दिखा। इसी बीच कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें पटना देर से पहुंची। 

हाजीपुर स्थित ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे मुख्यालय से मिली  से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को नई दिल्ली से पटना आने वाली राजधानी एक्सप्रेस यहां करीब साढ़े सात घंटे की देरी से पहुंची। वहीं बुधवार को भी यह ट्रेन चार घंटे लेट आयी थी। दिल्ली से आने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस भी गुरुवार को छह घंटे से ज्यादा लेट थी। वहीं मगध एक्सप्रेस ट्रेन छह घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह विक्रमशिला एक्सप्रेस गुरुवार को लगभग आठ घंटे देरी से पटना पहुंची। वहीं दिल्ली-कानपुर-मुगलसराय रुट से पटना और गया पहुंचने वाली अमूमन सभी ट्रेनें कोहरे की वजह से लेट चल रही हैं। 

ईसीआर के मुताबिक दिल्ली-पटना रुट पर ट्रेनों की स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे तय हैं लेकिन कोहरे की वजह से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चल रही हैं। ट्रेनों के लेटलतीफी का सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। पटना जंक्शन पर ट्रेनों के इंतजार में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 



टैग्स