ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

केके पाठक के विभाग का नया फरमान, अब सुबह 8 बजे तक गली-गली घूमेंगे मास्टर साहब

PATNA: शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के हेडमास्टर और शिक्षकों के लिए नया फरमान जारी किया है। अब सरकारी स्कूलों के शिक्षक और हेडमास्टर सुबह 8 बजे तक अपने स्कूल के पोषक क्षेत्र में

केके पाठक के विभाग का नया फरमान, अब सुबह 8 बजे तक गली-गली घूमेंगे मास्टर साहब
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के हेडमास्टर और शिक्षकों के लिए नया फरमान जारी किया है। अब सरकारी स्कूलों के शिक्षक और हेडमास्टर सुबह 8 बजे तक अपने स्कूल के पोषक क्षेत्र में घूमेंगे और बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करेंगे। उसके बाद मिशन दक्ष की विशेष कक्षाओं के साथ साथ अन्य विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी।


शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक, अब बच्चों को मिड डे मील सुबह 10:05 बजे परोसा जाएगा। शिक्षा विभाग ने यह निर्देश हर कार्यदिवस को होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में दिया गया है। दरअसल, सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी के बीच हर दिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक विशेष कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। विशेष कक्षाओं के संचालन के बाद बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन भी परोसे जा रहे हैं।


वहीं सुबह 11 बजे से प्रत्येक संकुल संसाधन केंद्र पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी। उसमें सभी हेडमास्टर और प्रभारी हेडमास्टर शामिल होंगे। सभी हेडमास्टर और प्रभारी हेडमास्टर रजिस्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जो हेडमास्टर अनुपस्थित रहें उनके खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा।