ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

किडनैपिंग के बाद रचाई शादी, 2 दिनों तक किया गंदा काम फिर छोड़ा घर; जानिए क्या है पूरा मामला

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां पटना जंक्शन से लापता हुई नाबालिग लड़की से अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां ई रिक्शा च

किडनैपिंग के बाद रचाई शादी, 2 दिनों तक किया गंदा काम फिर छोड़ा घर; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां पटना जंक्शन से लापता हुई नाबालिग लड़की से अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां ई रिक्शा चालक सागर महतो लड़की को अपने साथ रखना चाहता था। ऐसे में उसके लड़की के मांग में सिंदूर भर उसे अपने घर भी ले गया था। लेकिन, ई रिक्शा चालक सागर महतो की पहली पत्नी से दोनों को घर से भगा दिया। इसके बाद आरोपित किशोरी को दो रात बक्सर स्टेशन पर रखा था। वहां उसने दुष्कर्म किया था। इस मामले का सच किशोरी की शिकायत के बाद आया है। 


वहीं, शिकायत में बाद एक्शन में आई रेल पुलिस ने ई रिक्शा ड्राइवर सागर महतो को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पटना जंक्शन से किशोरी के अपहरण करने वाले की पहचान अभी नहीं हुई है। इसके साथ ही अभी तक इस बात का भी खुलासा नहीं हो सका है कि किशोरी पटना से बक्सर कैसे पहुंची। रेल एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपित का चेहरा साफ दिख रहा है। उसकी गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे हैं। 


मालूम हो कि, यह मामला  27 नवंबर का है। जब बक्सर निवासी एक व्यक्ति अपनी बेटी को इलाज कराने के लिए श्रमजीवी एक्सप्रेस से पटना आया था। प्लेटफार्म संख्या एक पर स्थित गेट संख्या चार पर लड़की को बैठाकर वह पानी लेने गए थे। जब वे वापस आये तो पाया कि उनकी बेटी गायब थी। काफी खोजबीन के बाद जब लड़की नहीं मिली तो पीड़ित ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। रेल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। जिसमें एक व्यक्ति उनकी पुत्री को ले जाता दिखाई दे रहा है। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी गई। 


वहीं, इस घटना के दो दिन बीतने के बाद 29 नवंबर को एक रिक्शा चालक पीड़िता को उसके घर पर लेकर पहुंचा। इसकी जानकारी मिलने पर रेल पुलिस ने ई रिक्शा चालक सागर महतो को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में पता चला कि सागर भोजपुर जिले के कोईलवर थाना अंतर्गत कायमनगर का रहने वाला है। रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि सागर महतो को किशोरी 27 नवंबर को ही बक्सर के ज्योति चौक स्थित डीएवी स्कूल के समीप मिली थी।


जिसके बाद वह अपहृता के मांग में सिंदूर डालकर शादी की और उसे अपने घर ले गया था। लेकिन ई रिक्शा चालक की पत्नी दोनों को घर में रखने से मना कर उन्हें भगा दिया। इसके बाद आरोपित किशोरी को दो रात तक बक्सर रेलवे स्टेशन पर अपने साथ रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद उसने पुलिस का एक्शन देखने के बाद लड़की से पता पूछ उसके घर छोड़ने चला गया था। वहां लोगों ने उसे दबोच पुलिस के हवाले दिया। 


उधर, इस मामले में एसएसपी ने बताया कि जांच में सागर महतो का अपहरण करने वाले से कोई लिंक नहीं मिली है। पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हुई है। अपहरणकर्ता की पहचान करने वाले को इनाम दिया जाएगा।