ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

खुशखबरी : जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट, लॉकडाउन के बीच होगी कॉपियों की जांच

PATNA : बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट अब जल्द जारी होने की उम्मीद जगी है। बीएसईबी ने 6 मई से कॉपियों की जांच का फैसला लिया है। 25 फीसदी कॉपियों की जांच का काम बाकी है। अ

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट अब जल्द जारी होने की उम्मीद जगी है। बीएसईबी ने 6 मई से कॉपियों की जांच का फैसला लिया है। 25 फीसदी कॉपियों की जांच का काम बाकी है। अब उम्मीद की जा रही है कि मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा । 


बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग को लागू कर कोविड - 19 के बचाव से संबंधित सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मैट्रिक 2020 परीक्षा की शेष उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। उन्होनें  घोषणा कर की कि 6 मई यानी बुधवार से वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2020 की शेष उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।


इससे पहले बिहार बोर्ड ने कॉपियों की जांच की काम लॉकडाउन यानि 17 मई तक स्थगित रखने का फैसला लिया था।बता दें कि 75 फीसदी कॉपियों की जांच का कामा पूरा हो चुका है ।हालांकि अभी बीएसईबी अध्यक्ष ने मैट्रिक रिजल्ट की कोई तय डेट नहीं बताई है। कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि जब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य, टॉपर्स की कॉपियों व उनका वीडियो कॉल से फिजिकल वेरिफिकेशन का काम पूरा हो जाएगा, तभी इसके बारे में बताया जाएगा। 


टैग्स