ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में खान सर का रिसेप्शन, लाल जोड़े में अपनी दुल्हनियां को घूंघट में लेकर स्टेज पर पहुंचे, लोगों ने दी मुबारकबाद

PATNA: पटना के सगुना मोड़ स्थित एक मैरिज हॉल में खान सर ने निकाह के बाद रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। जिसमें शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ सहित कई मेहमान शामिल

bihar
खान सर का रिसेप्शन
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के सगुना मोड़ स्थित एक मैरिज हॉल में खान सर ने निकाह के बाद रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। जिसमें शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ सहित कई मेहमान शामिल हुए। रिसेप्शन में आए लोगों ने खान सर को शादी की मुबारकवाद दी और नए जोड़े को आशीर्वाद दिया। 


निकाह के बाद पहली बार खान सर लाल जोड़े में अपनी दुल्हनियां के साथ दिखे। वो अपनी पत्नी का हाथ पकड़ कर स्टेज पर पहुंचे। उनकी पत्नी घुंघट में नजर आई। सोशल मीडिया पर खान सर के रिसेप्शन का वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि देशभर में छात्रों के बीच खान सर का यूट्यूब चैनल और खान GS रिसर्च सेंटर काफी फेमस है। वो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सरल भाषा में विषयों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। 


खान सर जब बच्चों को पढ़ा रहे थे तब क्लास में उन्होंने अपने निकाह का खुलासा किया था। बच्चों को बताया था कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच ही उन्होंने एएस खान नामक लड़की से निकाह किया था। आज 2 जून को पटना में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया है, जिसमें उनके परिवार के लोग और अन्य मेहमान शामिल हुए। वही 6 जून को खान सर ने भोज आयोजित किया है जिसमें उनके छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। अपने कोचिंग के बच्चों को उन्होंने 6 जून को इनवाइट किया है. 2 जून को आयोजित रिसेप्शन में शिक्षा जगत के कई लोग और कुछ राजनेता शामिल हुए। उन्होंने खान सर को बधाई और मुबारकबाद दी। 




टैग्स