ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

BPSC Re-Exam: बीपीएससी री-एग्जाम के लिए फिर से सड़क पर उतरे खान सर, पटना में सड़कों पर सैकड़ों छात्र

BPSC Re-Exam: 70वीं बीपीएससी संयुक्त पीटी परीक्षा को रद्द कर फिर से परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर एक बार फिर से बड़ी संख्या में छात्र पटना की सड़कों पर उतरे हैं। छात्रो

BPSC Protest
सड़क पर उतरे खान सर
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BPSC Re-Exam: 70वीं बीपीएससी संयुक्त पीटी परीक्षा को रद्द कर फिर से परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर एक बार फिर से बड़ी संख्या में छात्र पटना की सड़कों पर उतरे हैं। छात्रों के समर्थन में एक बार फिर से मशहूर शिक्षक खान सर भी सड़क पर हैं। बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं।


दरअसल, 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी किया जा चुका है और मामला हाई कोर्ट में है। बावजूद इसके छात्र संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पटना में आज एक बार फिर से सैकड़ों की संख्या में छात्र राजधानी की सड़कों पर उतरें हैं। बड़ी बात यह है कि मशहूर शिक्षक खान सर छात्रों के समर्थन में एक बार फिर से सड़क पर उतर गए हैं और छात्रों के साथ गर्दनीबाग धरनास्तल की तरफ बढ़ रहे हैं।


पिछले दिनों खान सर ने दावा किया था कि 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। उन्होंने दावा किया था कि उनके हाथ ऐसा सबूत लगा है कि पटना हाई कोर्ट को री एग्जाम का फैसला लेना ही पड़ेगा। खान सर ने दावा किया था कि 13 दिसंबर को हुई परीक्षा के लिए तीन सेट बनाए गए थे। एक सेट का इस्तेमाल करने के बाद बाकी सेट को ट्रेजरी में जमा करना था लेकिन नवादा और गया ट्रेजरी में प्रश्न पत्र जमा नहीं किए गए।


उन्होंने दावा किया था कि बापू परीक्षा केंद्र की जो परीक्षा 4 जनवरी को दोबारा ली गई उसके लिए नए सेट तैयार नहीं किए गए थे बल्कि नवादा और गया ट्रैजरी में जो प्रश्न पत्र जमा नहीं कराए गए थे उसी पुराने पेपर को छात्रों को दे दिया गया था। उन्होंने कहा था कि उनके पास ऐसा सबूत है, जिससे हाई कोर्ट में छात्रों की जीत तय है और कोर्ट को री-एग्जाम का आदेश देना ही पड़ेगा।


बता दें कि 13 दिसंबर को 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप लगे थे। पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर छात्रों ने धांधली का आरोप लगाते हुए परीक्षा को रद्द कर फिर से री एग्जाम की मांग की थी। मामले को लेकर खूब हंगामा हुआ लेकिन बीपीएससी ने दोबारा परीक्षा लेने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया। जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट तक मामले को ले जाया गया। फिलहाल पटना हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता