ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

खाजपुरा से रामनगरी-आशियाना तक संक्रमण का खतरा, युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर रामनगरी इलाके के

PATNA : पटना के खाजपुरा से शुरू हुआ कोरोना संक्रमण का चेन अब आशियाना-रामनगरी तक पहुंच गया है. खाजपुरा के कोरोना पॉजिटिव मिले युवक ने एम्स जाने से पहले रामनगरी में रहने

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PATNA :  पटना के खाजपुरा से शुरू हुआ कोरोना संक्रमण का चेन अब आशियाना-रामनगरी तक पहुंच गया है. खाजपुरा के कोरोना पॉजिटिव मिले युवक ने एम्स जाने से पहले  रामनगरी में रहने वाले एक निजी डॉक्टर के यहां अपना इलाज कराया  था. यह  खबर सामने आते  ही इलाज करने वाले डॉक्टर को  क्वॉरेंटाइन किया गया है. वहीं उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है.

बताया जाता है कि शुरुआती प्रॉब्लम होने के बाद युवक अपने दोस्त के साथ रामनगरी के एक निजी डॉक्टर के पास पहुंचा था. डॉक्टर के ही सलाह के बाद युवक एम्स अपनी जांच कराने पहुंचा, जहां वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया. पटना के सिविल सर्जन डॉ. आर के चौधरी ने बताया कि युवक के इलाज करने वाले डॉक्टर का सैंपल जांच के लिए ले लिया गया है, आज उनकी रिपोर्ट आएगी.इसके साथ ही खाजपुरा इलाके के कुल 80 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया था और देर रात तक सैंपल लेने का कार्य जारी था. सभी सैंपल को जांच के लिए आरएमआरआई भेजा गया है.गुरुवार दोपहर सभी की रिपोर्ट आ जाएगी. 


बता दें कि  बुधवार को खाजपुरा-जगदेव पथ इलाके में एक साथ सात लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया, जिसके बाद से इलाके में  हड़कंप मच गया. दो दिन पहले जिस युवक में बीमारी की पुष्टि हुई थी वह कैश वैन कंपनी के  एचआर विभाग में काम करता था. अभी तक वहीं युवक कोरोना संक्रमण का वाहक माना जा रहा है. युवक के घऱ के चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. युवक के अलावा उसके माता-पिता चाचा और चचेरा भाई भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. युवक के साथ ही साथ इन पांचों में कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया था. बीमार होने के बाद युवक को अस्पताल ले जाने वाला और उसके पड़ोस में ही रहने वाला दोस्त भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. वहीं कैशवैन कंपनी के एचआर मैनेजर और साथ में काम करने वाली एक युवती भी संक्रमण का शिकार हो गई है.