ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

Karwa Chauth Vrat : करवा चौथ आज, यहां देखें अपने शहर में चंद्रोदय टाइम, जानें पूजा विधि और सामग्री

PATNA : करवा चौथ व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल करवा चौथ व्रत 20 अक्तूबर 2024, रविवार को है। सुहागन महिलाएं पति की दीर्घायु के लि

Karwa Chauth Vrat : करवा चौथ आज, यहां देखें अपने शहर में  चंद्रोदय टाइम, जानें पूजा विधि और सामग्री
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : करवा चौथ व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल करवा चौथ व्रत 20 अक्तूबर 2024, रविवार को है। सुहागन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत करती हैं। इस व्रत में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान श्रीगणेश, चंद्र देव व कार्तिकेय भगवान की पूजा का विधान है। इस व्रत में स्त्रियां पूरे दिन निर्जला व निराहार रहती हैं और चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद व्रत पारण करती हैं। 


कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 20 अक्तूबर को सुबह 06 बजकर 46 मिनट से प्रारंभ होगी और 21 अक्तूबर को सुबह 04 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी। करवा चौथ पूजन मुहू्र्त शाम 05 बजकर 45 मिनट से शाम 07 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। करवा चौथ व्रत का समय सुबह 06 बजकर 24 मिनट से शाम 07 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।


वहीं, करवा चौथ के दिन चंद्रदर्शन का समय रात 07 बजकर 53 मिनट है। हालांकि अलग-अलग स्थानों पर चंद्रोदय का समय भी अलग हो सकता है। करवा चौथ में मिट्टी या तांबे का बर्तन और उसका ढक्कन, पान का पत्ता, कलश, साबुत चावल के दाने, मिट्टी का दीया, करवा, फल, फूल, हल्दी, देसी घी, कच्चा दूध, शहद, चीनी, रोली, मौली, मिठाई व छलनी आदि चीजों की जरूरत पड़ती है। 


करवा चौथ प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है। यह पर्व मुख्य रूप से विवाहित हिंदू महिलाओं द्वारा अपने पतियों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए मनाया जाता है। वे सुबह से शाम तक कठोर निर्जला व्रत रखते हैं और चंद्रोदय के बाद व्रत पारण करती हैं। इस दिन संकष्टी चतुर्थी भी मनाते हैं और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना का विधान है।