ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कर्नाटक में 100 टन मक्के के नीचे दबकर 7 मजदूरों की हुई थी मौत, पटना आया शव; CM नीतीश ने की 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

PATNA : कर्नाटक के विजयपुरा के अलियाबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक प्राइवेट खाद्य प्रसंस्करण इकाई के गोदाम में एक विशाल मशीन क्षतिग्रस्त हो गई और इसके बाद 100 टन मक्का के ढेर के नीचे

कर्नाटक में 100 टन मक्के के नीचे दबकर 7 मजदूरों की हुई थी मौत, पटना आया शव; CM नीतीश ने की 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : कर्नाटक के विजयपुरा के अलियाबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक प्राइवेट खाद्य प्रसंस्करण इकाई के गोदाम में एक विशाल मशीन क्षतिग्रस्त हो गई और इसके बाद 100 टन मक्का के ढेर के नीचे दबने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। इसके बाद अब आज यानी बुधवार को बिहार के रहने वाले श्रमिको के शव को  पटना एयरपोर्ट लाया गया। 


वहीं, इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये देने का ऐलान किया था । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऑफिस ने इसे लेकर एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्नाटक के विजयपुरा की इस घटना से आहत हैं। मुख्यमंत्री ने इस घड़ी में शोक संतृप्त परिजनों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है कि मृतक के परिजनों को इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।


पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि बीते दिन कुछ मजदूर अलियाबाद में एक प्राइवेट फूड प्रोसेसिंग यूनिट के गोदाम में काम कर रहे थे। इसी बीच गोदाम की एक मशीन, जिसमें करीब 100 टन मक्के के ढेर था, गिर गई और इसके नीचे कुछ मजदूर आ गए। वहीं, घटना के बाद तलाश एवं बचाव अभियान चलाया गया। घटना में 7 मजदूरों के शव बाहर निकाले गए, जबकि एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। 


उधर, इस घटना की जन्विकारू देते हुए जयपुर सोनावणे के एसपी ऋषिकेश भगवान ने जानकारी देते हुए बताया, सोमवार शाम ये घटना हुई है, इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, लेकिन वे फंसे नहीं थे। फंसे हुए में से एक शख्स को बचा लिया गया, जबकि 7 लोगों की मौत हो गई। वे सभी बिहार के रहने वाले हैं। मक्के की प्रोसेसिंग करने वाली मशीनों में मक्के से भरे फनल लगे होते हैं, जो काफी भारी होते हैं। इसी का आंशिक रूप से कुछ हिस्सा ढह गया जिससे इसके नीचे काम कर रहे मजदूर फंस गए। मजदूर करीब 100 टन मक्के के नीचे फंस गए थे।