ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कन्हैया हत्याकांड पर फूटा छात्रों का गुस्सा, बोरिंग रोड में जमकर कर रहे प्रदर्शन

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां जदयू छात्र नेता की हत्या के विरोध में छात्र ए एन कॉलेज के बाहर आगजनी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आक्रोशित छात्र मुख्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां जदयू छात्र नेता की हत्या के विरोध में छात्र ए एन कॉलेज के बाहर आगजनी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आक्रोशित छात्र मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कन्हैया कौशिक के हत्यारों के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं. छात्रों के प्रदर्शन के कारण बोरिंग रोड में भीषण जाम लग गया है. 

देखिए वीडियो: 

बता दें कि होली के दिन मंगलवार को रात 8 बजे छात्र जदयू के उपाध्यक्ष कन्हैया कौशिक और उसके दोस्त चंदन कुमार को पटेल नगर में गोली मार दी गई थी, इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे. जहां इलाज के दौरान कन्हैया की मौत हो गई, वहीं चंदन की हालत नाजुक बनी हुई है. कन्हैया छात्र जेडीयू का पूर्व प्रदेश महासचिव रह चुका है. कन्हैया एएन कॉलेज छात्रसंघ का उपाध्यक्ष भी रह चुका है.

दरअसल होली की शुभकामना देने के लिए छपवाए गए पोस्टर में नाम न देने के कारण कन्हैया कौशिक का कुश सिंह नामक युवक के साथ विवाद हो गया. इस विवाद में कुश सिंह ने कन्हैया को  मिलने के लिए बुलाया और उसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने कन्हैया हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी कुश अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है.