ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

कंगना के सपोर्ट में उतरे चिराग पासवान, बोले- मुंबई किसी की विरासत नहीं

PATNA : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की ऑफिस में बीएमसी की तरफ से की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई से पूरे देश में आक्रोश है. कई लोग बीएमसी की कार्रवाई को बदले की भावना बता रहे हैं

कंगना के सपोर्ट में उतरे चिराग पासवान, बोले- मुंबई किसी की विरासत नहीं
First Bihar
4 मिनट

PATNA :  बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की ऑफिस में बीएमसी की तरफ से की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई से पूरे देश में आक्रोश है. कई लोग बीएमसी की कार्रवाई को बदले की भावना बता रहे हैं. इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी अब कंगना के सपोर्ट में  उतर गए हैं. चिराग पासवान ने ट्वीट कर बिना नाम लिए शिवसैनिकों पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुंबई को सबने मिलकर बनाया है. मुंबई किसी अकेले की विरासत नहीं है.


कंगना के ऑफिस 'मणिकर्णिका फ़िल्म्ज़' में बीएमसी की तरफ से की गई कार्रवाई पर लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. जेसीबी मशीन से कंगना के आलिशान ऑफिस में काफी तोड़फोड़ की गई है. कई कीमती वस्तुओं को तोड़ दिया गया है. चिराग पासवान ने भी इस बात पर काफी नाराजगी व्यक्त की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "महाराष्ट्र भी भारतीय संविधान के अंतर्गत आने वाला प्रदेश है. आज कंगना के साथ जो हुआ है वह कल पूरे देश के विभिन्न प्रान्तों से आये लोगों के साथ हो सकता है. मुम्बई को सबने मिलकर बनाया है वह किसी अकेले की विरासत नहीं."



एक और ट्वीट में चिराग ने लिखा कि "सभी देश भक्त कंगना रनौत के साथ है. बिहारी लड़के की लड़ाई लड़ने के साथ बॉलीवुड की सच्चाई बताने पर कई लोग इनके ख़िलाफ़ हो गए हैं. मुंबई में रह रहे बिहारी व उत्तर भारतीय समेत सभी से अपील करता हूँ कि कंगना देश की बेटी है और आज मुंबई पहुँची है. आप सभी इस समय इनका साथ दें."



आपको बता दें कि उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच कंगना रनौत को खार वाले घर पहुंचाया गया है. बीएमसी की कार्रवाई से बौखलाई कंगना रनौत ने इस मामले को लेकर मोर्चा खोल दिया है. वो ताबड़तोड़ ट्वीट कर रही हैं. इस मामले को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. कंगना ने अपने ऑफिस को राम मंदिर बताते हुए कहा कि यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहां बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा.



घर पहुंचते ही कंगना रनौत ने अपने ट्विटर अकाउंट के ज़रिए एक के बाद एक कई वीडियो ट्वीट किए हैं. उन्होंने वीडियो के साथ, 'लोकतंत्र की मौत' हैशटैग का इस्तेमाल किया है. वीडियो में बीएमसी द्वारा उनके दफ्तर में की गई तोड़फोड़ को साफ देखा जा सकता है.