ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

कम होगी पटना से दिल्ली की दूरी, मार्च तक पूरा हो जाएगा फोरलेन प्रोजेक्ट का एक हिस्सा

PATNA : पटना के लोगों का अब सड़क मार्ग से दिल्ली जाना आसान हो जाएगा. बक्‍सर-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग-84 पर बक्सर से कोइलवर के बीच फोरलेन सड़क निर्माण का काम तेजी से चल रहा है और अ

कम होगी पटना से दिल्ली की दूरी, मार्च तक पूरा हो जाएगा फोरलेन प्रोजेक्ट का एक हिस्सा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पटना के लोगों का अब सड़क मार्ग से दिल्ली जाना आसान हो जाएगा. बक्‍सर-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग-84 पर बक्सर से कोइलवर के बीच फोरलेन सड़क निर्माण का काम तेजी से चल रहा है और अगले साल मार्च महीने तक निर्माण कार्य पूरा भी हो जाएगा. वैसे तो काम इस साल ही पूरा हो जाना था लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से काम की रफ़्तार धीमी पड़ गई थी. 


बता दें कि बक्सर से कोईलवर पुल के बीच लगभग 92 किलोमीटर की दूरी में अब लगभग 11 किलोमीटर ही सड़क की ढलाई रह गई है. कुछ जगहों पर पुलिया का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है, जिसकी वजह से निर्माण कार्य को पूरा करने की अवधि मार्च तक बढ़ाई गई है. तय समय पर काम पूरा करने के लिए रात में भी कहीं-कहीं काम हो रहा है. बक्सर से कोईलवर तक सड़क निर्माण की एजेंसी पीएनसी कम्पनी है. 


इस सड़क निर्माण में 1507 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं.  वहीं, रास्ते में पड़ने वाले पुल-पुलिया और गंगा नदी में बक्सर से बलिया के बीच पुल का निर्माण सिंगला कंपनी करा रही है, जहां गंगा नदी में पुल बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है. 


सड़क निर्माण कम्पनी का कहना है कि जिस जमीन पर सड़क का निर्माण बचा हुआ है, उस जमीन पर मिट्टी भराई भी करनी है. फिलहाल उस जमीन पर धान की फसल लगी हुई और फसल कटते ही उस पर काम शुरू कर दिया जाएगा. गंगा नदी में चल रहे पुल निर्माण का काम अगले साल जून महीने तक पूरा होने की संभावना है. इसके बाद आरा और बक्सर को फोरलेन के रास्ते लखनऊ-गाजीपुर एक्सप्रेस-वे तक की कनेक्टिविटी मिल जाएगी और अयोध्या, लखनऊ, आगरा और दिल्ली जाना आसान हो जाएगा. 


जानकारी हो कि यह फोरलेन पटना-बक्सर फोरलेन परियोजना का हिस्सा है. पटना में बिहटा तक भूमि अधिग्रहण में पेंच के कारण अब वहां नए सिरे से बिहटा के बाद एलिवेटेड रोड को मंजूरी दी गई है और जल्द काम शुरू होने वाला है. तबतक बक्सर से कोइलवर तक बेहद खूबसूरत सड़क का निर्माण हो रहा है. सड़क के बीच में दो डिवाइडर बनाया जा रहा है, जिसके बीच में ग्रीन एरिया होगा और खूबसूरत पौधे हरियाली का अहसास कराएंगे. 


बक्सर से कोईलवर तक कि दूरी तय करने में दो टोल प्लाजा होगें, जहां से गुजरने पर टोल टैक्स देना होगा. शुल्क कितना होगा यह अभी तय नहीं है, लेकिन टोल-प्लाजा फास्टैग तकनीक से लैस रहेंगे. एक टोल प्लाजा बक्सर में दलसागर के पास और दूसरा कोईलवर से आरा के बीच बनेगा. टोल प्लाजा का भी निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. 

टैग्स