ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

कल से शुरू होगी बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा, जानें क्या है नया नियम

PATNA : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 की शुरुआत कल यानी 1 फरवरी से होने जा रही है। यह परीक्षा 11 फरवरी तक 2 पारियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 6,36,432 छात्राएं

कल से शुरू होगी बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा, जानें क्या है नया नियम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 की शुरुआत कल यानी 1 फरवरी से होने जा रही है। यह परीक्षा 11 फरवरी तक 2 पारियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 6,36,432 छात्राएं और 6,81,795 छात्र सहित कुल 13,18,227 विधार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।


वहीं, राजधानी पटना जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर कुल 80 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस जिले में कुल 41,593 लड़कियां और 38,048 लड़के इंटरमीडिएट का एग्जाम देंगे। पटना जिला में लड़कियों की संख्या लड़कों के संख्या से अधिक है। इसके साथ ही साथ पहली बार इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हो रहेविद्यार्थियों को एक पहचान देने के लिए समिति द्वारा एक यूनिक आईडी जारी किया गया है।



मालूम हो कि, इस बार यदि इंटर परीक्षा में किसी स्टूडेंट का एडमिट कार्ड खो जाता है या घर पर छूट जाता है तो भी उन्हें एग्जाम देने से नहीं रोका जाएगा। इसको लेकर अटेंडेंस शीट में स्कैन फोटो के साथ स्टूडेंट की पहचान दर्ज होगी। इसी से रोल कोड और रोल नंबर मिलाकर उन्हें परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा इसके अलावा यदि किसी स्टूडेंट का एडमिट कार्ड में कोई गलत फोटो या डाटा हो तो वैसे स्थिति में उस स्टूडेंट का फिजिकल वेरिफिकेशन के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही साथ इस बार प्रत्येक स्टूडेंट को अपने साथ एक पहचान पत्र केंद्र पर लाना होगा। इसमें उनका आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, फोटो के साथ बैंक पास बुक शामिल है।


इसके अलावा बिहार बोर्ड के तरफ से इस बार नकल से मुख्य परीक्षा करवाने को लेकर हर 25 विद्यार्थी पर एक इनविजीलेटर की नियुक्ति की गई है। साफ है कि हर रूम में कम से कम 2 इनविजीलेटर परीक्षा लेते हुए दिखेंगे। इसके साथ ही सेंटर हेड के अलावा कोई भी लेटर तथा अन्य पदाधिकारी या कर्मी मोबाइल फोन लेकर नहीं आएंगे।


आपको बताते चलें कि, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा कल सुबह 9:30 बजे से पहली पाली के लिए शुरू होगी जो कि दोपहर 12.45 तक चलेगी। इसके बाद दुसरे पाली की परीक्षा 1.45 से शुरू होगी, जो शाम 5.00 बजे तक चलेगी। इस परीक्षा में किसी भी छात्र छात्राओं को जूता मोजा पहन कर परीक्षा देने पर मनाही होगी, यदि वो जूता पहनकर आते हैं तो उन्हें खाली पांव बैठकर ही परीक्षा देनी होगी।