ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

मंगलवार की दोपहर आएगा मैट्रिक का रिजल्ट, बिहार बोर्ड ने जारी की आधिकारिक सूचना

PATNA: बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा देने वाले साढ़े पंद्रह लाख छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़िया कल खत्म हो जायेंगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने औपचारिक तौर पर कह दिया है कि कल दिन

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PATNA:  बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा देने वाले साढ़े पंद्रह लाख छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़िया कल खत्म हो जायेंगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने औपचारिक तौर पर कह दिया है कि कल दिन के साढ़े 12 बजे मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा. बिहार बोर्ड ने आज के लिए तैयारी कर रखी थी लेकिन ईद के कारण आज रिजल्ट घोषित नहीं किया गया.  दरअसल पहले आ रही खबरों के मुताबिक आज यानि  25 मई को रिजल्ट घोषित करने की बात कही जा रही थी. लेकिन आज परिणाम नहीं आया.  ऐसे में एक बार फिर से बच्चों का इंतजार बढ़ गया है पर उन्हें सिर्फ एक दिन इंतजार करना होगा.  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि कल यानि 26 मई को दोपहर 12:30 बजे मैट्रिक के परीक्षाफल की घोषणा की जायेगी. शिक्षा विभाग के मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा मैट्रिक परीक्षाफल को जारी करेंगे। 



गौरतलब है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पहले 22 मई  को ही मैट्रिक का रिजल्ट घोषित करने की पूरी तैयारी कर ली थी. लेकिन अंतिम समय में परिणाम घोषित नहीं किया गया. बिहार बोर्ड ने कहा कि वो मैट्रिक परीक्षाफल में किसी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहने देना चाहता. लिहाजा हरेक बिंदु पर फिर से छानबीन की जा ही है. बिहार बोर्ड ने 4-5 का समय लगने की बात कही थी. इसी के बाद से इस बात के कयास लगाने शुरू हो गए थे कि सोमवार को परीक्षा परिणाम आएगा. लेकिन सोमवार को ईद की पड़ गई.  पहले से ये उम्मीद लगाई जा रही थी कि ईद रविवार को हो सकती है. लिहाजा सोमवार को रिजल्ट घोषित किया जा सकता है. लेकिन ईद सोमवार को मनाई जा रही है तो आज रिजल्ट घोषित करने का कोई सवाल ही नहीं बचा. वैसे भी ईद की छुट्टी के कारण बिहार बोर्ड समेत सारे सरकारी दफ्तर  बंद है.कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन को लेकर परीक्षाफल की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया जाएगा.

यहां देख पायेंगे मैट्रिक का रिजल्ट

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में इस साल कुल 15,29,393 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी. कल जारी होने वाले मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट BSEB की आधिकारिक वेबसाइट्स http://www.bsebinteredu.in, www.biharboardonline.bihar.gov.in, http://bsebbihar.com पर देख पायेंगे.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें