ब्रेकिंग
अतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में क्यों हुई BJP की दुर्गति? लालू प्रसाद के करीबी ने खोल दिए राजपटना को किसने डूबोया ? डिप्टी CM का हुआ रेस्क्यू..हजारो लोग बने थे जल कैदी, 'नीतीश' की ऐसी बदनामी कभी नहीं हुई, गुस्साये CM ने बैठाई थी हाईलेवल कमेटी, अब एक साथ 3 इंजीनियर 'बाइज्जत' बरीपेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशअतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में क्यों हुई BJP की दुर्गति? लालू प्रसाद के करीबी ने खोल दिए राजपटना को किसने डूबोया ? डिप्टी CM का हुआ रेस्क्यू..हजारो लोग बने थे जल कैदी, 'नीतीश' की ऐसी बदनामी कभी नहीं हुई, गुस्साये CM ने बैठाई थी हाईलेवल कमेटी, अब एक साथ 3 इंजीनियर 'बाइज्जत' बरीपेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेश

कई साल बाद पटना की सुरक्षा दीवार को पार गयी गंगा, राजधानी के सभी नालों के गेट बंद किये गए

PATNA : राजधानी पटना में कई सालों के बाद बाढ़ का संकट इतना ज्यादा करीब नजर आ रहा है. गंगा नदी के किनारे बनी पटना की सुरक्षा दीवार को गंगा पार कर गई है. गंगा के जलस्तर में पिछल

कई साल बाद पटना की सुरक्षा दीवार को पार गयी गंगा, राजधानी के सभी नालों के गेट बंद किये गए
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में कई सालों के बाद बाढ़ का संकट इतना ज्यादा करीब नजर आ रहा है. गंगा नदी के किनारे बनी पटना की सुरक्षा दीवार को गंगा पार कर गई है. गंगा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 17 सेंटीमीटर का इजाफा हुआ है और अब नदी खतरे के निशान से 116 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. यही वजह है कि पटना की सुरक्षा दीवार को बाढ़ का पानी पार कर गया है. पटना के सभी गंगा घाटों को अब पूरी तरीके से बंद करना पड़ा है.


पटना के दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर 51.02 मीटर से ऊपर है. यहां खतरे का रिचार्ज 50.45 मीटर है. गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 49.76 मीटर है जबकि यह खतरे का निशान 48.60 मीटर है. इसी तरह हाथीदह में गंगा का जलस्तर 42.85 मीटर है. यह खतरे का निशान 41.46 मीटर है. गंगा के बढ़ते जलस्तर और राजधानी पटना पर मंडराते बाढ़ संकट को देखते हुए जल संसाधन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है. जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा है कि विभाग के सभी अधिकारियों और इंजीनियरों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है.


गंगा के बढ़े हुए जलस्तर के कारण पटना से गंगा में मिलने वाले सभी नालों के गेट बंद कर दिए गए हैं. इन नालों के जरिए पटना में पानी प्रवेश करने का खतरा बढ़ा हुआ है. पटना के एलसीटी घाट, कुर्जी घाट समेत दीघा के कई इलाकों में पानी का फैलाव देखने को मिला है. पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने के मुताबिक के गंगा के जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. जिला प्रशासन किसी भी आपात स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार है मंगलवार को गंगा में 9.14 लाख क्यूसेक के पानी का प्रवाह रिकॉर्ड किया गया है.