ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

जस्टिस राकेश का एक और बड़ा फैसला, अब CBI करेगी हाईकोर्ट रजिस्ट्री की जांच

PATNA : पटना हाईकोर्ट के जज राकेश कुमार और अंजनी शरण की खंडपीठ ने सीबीआई को पटना हाईकोर्ट रजिस्ट्री ऑफिस की जांच का जिम्मा सौंप दिया है, जिसके बाद अब सीबीआई हाईकोर्ट रजिस्ट्री की ज

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना हाईकोर्ट के जज राकेश कुमार और अंजनी शरण की खंडपीठ ने सीबीआई को पटना हाईकोर्ट रजिस्ट्री ऑफिस की जांच का जिम्मा सौंप दिया है, जिसके बाद अब सीबीआई हाईकोर्ट रजिस्ट्री की जांच करेगी.


कोर्ट ने सीबीआई को 6 जनवरी 2020 तक जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट देने का आदेश दिया है. यह मामला हाईकोर्ट में केस दायर होने के बाद स्टाम्प रिपोर्टिंग के नाम पर की जा रही अनियमितता और भेदभाव से संबंधित है. सीबीआई इसके अलावा रजिस्ट्री ऑफिस के अन्य कार्यकलापों की भी जांच करेगी.


गुरूवार को सहदेव शाह की रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि 'एक्साइज एक्ट के मामलों की स्टाम्प रिपोर्टिंग एक दिन में हो जाती है, बाकि में बहुत देर होती है.' इस मामले में 22 अक्टूबर को सुनवाई हुई थी जिसके बाद कोर्ट ने रजिस्ट्रार जनरल को जांच का जिम्मा सौंपा था. गुरूवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं होते हुए CBI को जांच का जिम्मा सौंपा है.