ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

पटना : जेपी सेतु पर युवक ने रोकी बाइक, फिर हाथ जोड़कर प्रणाम कर गंगा में लगाई छलांग

PATNA : दीघा थाना इलाके के जेपी सेतु पर बाइक खड़ी कर एक युवक गंगा में कूद पड़ा. घटना शुक्रवार की देर शाम 7 बजे की है. युवक के गंगा में कूदने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : दीघा थाना इलाके के जेपी सेतु पर बाइक खड़ी कर एक युवक गंगा में कूद पड़ा. घटना शुक्रवार की देर शाम 7 बजे की है. युवक के गंगा में कूदने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया और युवक की तलाश में जुट गई.

 बाइक की डिक्की में मिले कागजात के आधार पर गंगा में कूदे युवक की पहचान बेऊर निवासी धनेश राय के रूप में की गई है. बताया जाता है कि युवक देर शाम बाइक से जेपी सेतु से जा रहा था. तभी अचानक सेतु पर बाइक खड़ा कर युवक ने हाथ जोड़कर प्रणाम किया औऱ  गंगा नदी में छलांग लगा दी. उस वक्त सेतु पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया ,आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.

 सूचना मिलते ही दीघा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक की जांच करने पर जो कागजात मिले हैं उससे युवक की पहचान बेऊर के रहने वाले धनेस राय के रुप में की गई है. गंगा में कूदे युवक की तलाश करते हुए परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है

 देर रात तक युवक का शव बरामद नहीं किया जा सका था. जिसके बाद थाना प्रभारी का कहना है कि युवक की तलाश में गोताखोरों के साथ ही एसडीआरएफ की टीम की भी मदद ली जाएगी. शनिवार को युवक की तलाश शुरू कर दी गई है.