ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

JNU में छात्रों के ऊपर हुए हमले के विरोध में धरने पर बैठे पटना यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट, सरकार के खिलाफ कर रहे नारेबाजी

PATNA : दिल्ली की जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी कैंपस में रविवार देर रात को कुछ नकाबपोश हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ हमला किया, जिसमें कई छात्र घायल हुए हैं. जिसके बाद सोमवार को जेए

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : दिल्ली की जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी कैंपस में रविवार देर रात को कुछ नकाबपोश हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ हमला किया, जिसमें कई छात्र घायल हुए हैं. जिसके बाद सोमवार को जेएनयू समेत देश की कई यूनिवर्सिटी में इस हमले का विरोध करते हुए छात्र धरने पर बैठ गए हैं. 

जेएनयू में छात्रों पर हुए हमले के विरोध में पटना यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट भी धरने पर बैठ गए हैं. पटना यूनिवर्सिटी के छात्र संघ अध्यक्ष मनीष कुमार सहित जन अधिकार छात्र परिषद और तमाम संगठन आज पटना यूनिवर्सिटी के शताब्दी द्वार के पास बैठे हैं. सभी छात्र जेएनयू के स्टूडेंट पर हमले की निंदा कर रहे हैं और दिल्ली पुलिस समेत वर्तमान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. 


बता दें कि इस हमले में JNUSU अध्यक्ष समेत कुल 20 छात्रों के घायल होने की बात सामने आई है. घायलों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हमले के विरोध में आज जेएनयू के अलावा देश की कई यूनिवर्सिटी में दिल्ली पुलिस के एक्शन पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है.

रिपोर्टिंग
n

रिपोर्टर

neeraj kumar

FirstBihar संवाददाता