ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

जिस लड़की को अगवा करने का लगा आरोप.. पहुंच गई थाने, विधायक विनय बिहारी मामले में नया मोड़

PATNA : लौरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहारी रविवार को अचानक से उस वक्त सुर्खियों में आ गए जब उनके ऊपर किडनैपिंग का आरोप लगा। दरअसल विधायक के विनय बिहारी के खिलाफ एक लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया क

जिस लड़की को अगवा करने का लगा आरोप.. पहुंच गई थाने, विधायक विनय बिहारी मामले में नया मोड़
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लौरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहारी रविवार को अचानक से उस वक्त सुर्खियों में आ गए जब उनके ऊपर किडनैपिंग का आरोप लगा। दरअसल विधायक के विनय बिहारी के खिलाफ एक लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने लड़की की किडनैपिंग कर ली। बाद में यह मामला प्रेम प्रसंग का निकला और जिस लड़की को अगवा करने का आरोप लगाया गया था वह लड़की भी रविवार की देर शाम पटना के अगमकुआं थाना में पहुंच गई। अब लड़की का बयान 164 के तहत दर्ज कराने की तैयारी है।


दरअसल बीजेपी विधायक विनय बिहारी, उनकी पत्नी चंचला सिंह और साले राजीव सिंह के खिलाफ पटना के अगमकुआं थाने में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। केस दर्ज होने के बाद यह पूरा मामला दिनभर सुर्खियों में रहा। एक महिला यह आरोप लगाती रही कि उसकी बेटी का विधायक और उनके करीबियों ने अपहरण कर लिया है। जब विधायक से इस मामले में रिएक्शन लिया गया तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उनकी कोई भूमिका नहीं है। दरअसल विधायक के साले के बेटे और लड़की के बीच प्रेम संबंध है। दोनों बालिग हैं और लड़की लड़के के साथ घर छोड़कर निकल गई थी। विधायक के ऊपर आरोप लगा तो आखिरकार लड़की देर शाम थाने पहुंच गई और इसके बाद परिजनों और पुलिस के बीच थाने में माहौल गर्म देखने को मिला।


जानकार सूत्र बता रहे हैं कि लड़का और लड़की शादी कर चुके हैं। जिस लड़की के अपहरण का केस दर्ज किया गया और वह बालिग है और ऐसे में पुलिस की बहुत ज्यादा भूमिका नहीं बचती, इसीलिए पुलिस से इस मामले में कोर्ट के अंदर लड़की का बयान दर्ज करवाना चाहती है। लड़की की उम्र 25 साल बताई जा रही है। 9 फरवरी की सुबह लड़की अपने घर से निकली थी और उसके बाद वापस नहीं लौटी। दोपहर के वक्त लड़की के मोबाइल से ही एक मैसेज किया गया जिसमें एक नंबर था। इस नंबर पर विधायक विनय बिहारी से बात हुई और उसके बाद लड़की के परिजनों ने विधायक और उनके करीबियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। उधर विधायक विनय बिहारी लगातार यह कह रहे हैं कि अगर लड़की खुद अपहरण की बात कहती है तो उनके ऊपर कानून के मुताबिक के करवाई हो लेकिन उन्हें साजिश के तहत इस मामले में फंसाया जा रहा है।

टैग्स