ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

हथियार के जखीरे के साथ JDU नेता गिरफ्तार, हाजीपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

HAJIPUR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एजेंडे में भले ही लॉ एंड आर्डर को दुरुस्त रखना सबसे ऊपर हो, लेकिन उनकी ही पार्टी के नेता हथियारों की तस्करी में शामिल हैं. हाजीपु

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

HAJIPUR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एजेंडे में भले ही लॉ एंड आर्डर को दुरुस्त रखना सबसे ऊपर हो, लेकिन उनकी ही पार्टी के नेता हथियारों की तस्करी में शामिल हैं. हाजीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार के जखीरे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमें जेडीयू का एक नेता भी शामिल है.


जेडीयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के राज्य सचिव अमरदीप फूलन को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है. वैशाली की डीआईयू और नगर थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चंदन सिंह के घर से हथियार का जखीरा बरामद किया है. नगर थाना क्षेत्र के रामभद्र इलाके में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी तादाद में हथियार लगभग 200 राउंड से ज्यादा गोली, वॉकीटॉकी, मेटल डिटेक्टर सहित अन्य चीजें बरामद हुई हैं.


पुलिस ने चंदन सिंह के घर छापेमारी करते हुए 3 लोगों को हिरासत में लिया है. जिसमें जेडीयू के नेता अमरदीप फूलन भी शामिल है. अमरदीप फूलन कलमजीवी प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव है. जेडीयू नेता की गिरफ्तारी होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

टैग्स