ब्रेकिंग
Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य

नज़रबंद कर दिए गए हैं नीतीश? JDU सांसद बोले दो महीने से मिलने का टाइम मांग रहे है लेकिन लोग मिलने नहीं दे रहे; सम्राट चौधरी दो मिनट में मिल लिए

जेडीयू में जारी विवाद के बीच झंझारपुर से सांसद रामप्रीत मंडल का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वह दावा कर रहे हैं कि पिछले दो महीने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने का समय नहीं मिल रहा, जबकि सम्राट चौधरी से दो मिनट में मुलाकात हो गई। उन्होंने

 नज़रबंद कर दिए गए हैं नीतीश? JDU सांसद बोले दो महीने से मिलने का टाइम मांग रहे है लेकिन लोग मिलने नहीं  दे रहे; सम्राट चौधरी दो मिनट में मिल लिए
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Nitish Kumar : JDU में जारी घमासान के बीच नया मामला सामने आया है. पार्टी के एक सांसद ने कहा है कि वे पिछले दो महीने से नीतीश कुमार से मिलने का टाइम मांग रहे हैं लेकिन उन्हें घेर के बैठे लोग मुलाकात नहीं करने दे रहे है. जबकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने का समय मांगा तो दो मिनट में मुलाकात हो गई. 

सांसद रामप्रीत मंडल का वीडियो वायरल 

नीतीश की हालत को लेकर झंझारपुर के जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल का वीडियो वायरल हुआ है. इसमें रामप्रीत मंडल अपने समर्थकों के बीच दर्द बयान कर रहे हैं. सांसद रामप्रीत बता रहे हैं कैसे उन्हें नीतीश कुमार से मिलने से रोका जा रहा है और इसके लिए तरह तरह के बहाने बनाए जा रहे हैं. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. 


क्या कह रहे हैं सांसद 

इस वीडियो में सांसद रामप्रीत मंडल अपने समर्थकों से कह रहे हैं कि वे पिछले दो महीने से नीतीश से मिलने का टाइम मांग रहे हैं. लेकिन कभी उनके बीमार होने की बात कही जा रही है तो कभी और बहाना बनाया जा रहा है. लेकिन मुलाकात नहीं कराई जा रही है. 


दो मिनट में सम्राट से हुई मुलाकात 

जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी से भी मिलने का समय मांगा था. दो मिनट में सम्राट चौधरी से मुलाकात हो गई लेकिन नीतीश कुमार से दो महीने में मुलाकात नहीं हुई.


अति पिछड़ा और पिछड़ा परेशान 

सांसद रामप्रीत मंडल अपने समर्थकों से कह रहे हैं कि अति पिछड़ा और पिछड़ा समाज परेशान है. वे इस समाज की परेशानी को नीतीश कुमार को बताना चाह रहा हैं. इस समाज के लोग जेडीयू से अलग हो रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है. नीतीश के इर्द गिर्द पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज का कोई आदमी नहीं है. 


अगली बार मुझे टिकट नहीं मिलेगा 

सांसद रामप्रीत मंडल इस वीडियो में कह रहे हैं कि नीतीश कुमार ने उन्हें दो बार टिकट देकर सांसद बनवाया लेकिन अब वे जानते हैं कि अगली बार टिकट नहीं मिलने वाला है. नीतीश को घेर कर बैठे लोग उन्हें टिकट नहीं मिलने देंगे.\