ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

JDU विधायक के देवर को अपराधियों ने मारी गोली, एक पत्रकार को भी बनाया निशाना

SITAMARHI : बिहार में एक तरफ कोरोना महामारी ने आतंक मचा रखा है. वहीं दूसरी ओर अपराधियों ने भी पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक ताजा खबर सीतामढ़ी से सामने आ रही है. जहा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार में एक तरफ कोरोना महामारी ने आतंक मचा रखा है. वहीं दूसरी ओर अपराधियों ने भी पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक ताजा खबर सीतामढ़ी से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने देर शाम जेडीयू विधायक रंजू गीता के देवर समेत दो लोगों को गोली मार दी है. पुलिस टीम इस बड़ी वारदात की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सीतामढ़ी जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां चकमहिला गांव में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने देर शाम जेडीयू विधायक रंजू गीता के देवर ललितेश्वर यादव समेत दो लोगों को गोली मार दी है. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों की गोली से जख्मी दूसरा व्यक्ति पेशे से पत्रकार बताया जा रहा है.


पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हैं. पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति बाजपट्टी विधायक रंजू गीता के  देवर ललितेश्वर यादव हैं. जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान नथुनी अंसारी के रूप में की गई है. दोनों घायलों को इलाज के लिए शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना के कारणों का अब तक पता नही चल सका है. स्ताहनीय थाना की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता