ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

जाति गणना से दूर रहने वाले शिक्षकों पर होगा एक्शन, पटना में गुरु जी अभियान से काट रहे कन्नी

PATNA : बिहार में जाति आधारित गणना का काम शुरू हो चुका है और शुरुआती दौर का डाटा गणना में लगी टीम इकट्ठा कर रही है। जाति आधारित गणना को लेकर बिहार में सियासत भी खूब देखने को मिली थ

जाति गणना से दूर रहने वाले शिक्षकों पर होगा एक्शन, पटना में गुरु जी अभियान से काट रहे कन्नी
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में जाति आधारित गणना का काम शुरू हो चुका है और शुरुआती दौर का डाटा गणना में लगी टीम इकट्ठा कर रही है। जाति आधारित गणना को लेकर बिहार में सियासत भी खूब देखने को मिली थी लेकिन आखिरकार सरकार इससे करा रही है। हालांकि इस अभियान से कई शिक्षकों ने अब तक कन्नी काट रखी है। जाति गणना से दूरी बनाने वाले ऐसे शिक्षकों के ऊपर अब एक्शन की तैयारी है। 


जाति आधारित गणना से नदारद रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने का मन सरकार ने बना लिया है। पटना डीईओ ने सभी बीईओ को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। वहीं सभी बीईओ से वैसे शिक्षकों की लिस्ट भी तैयार करने को कहा गया जो ड्यूटी लगने के बावजूद जाति गणना से गायब हैं। इन शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों में तीन सौ से अधिक शिक्षक जाति आधारित गणना में शामिल नहीं हुए हैं। पटना के डीईओ अमित कुमार के मुताबिक ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।


पटना में जाति गणना का जायजा डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने लिया है। पटना डीएम फुलवारीशरीफ प्रखंड के गोनपुरा, नौबतपुर प्रखंड के गोपालपुर और दानापुर प्रखंड के लखनी बीघा गांव में चल रहे जाति आधारित गणना का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम ने कर्मचारियों से पूछा कि किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है। डीएम ने गणना का काम और मकानों पर नंबरिंग ठीक से हो रही है या नहीं इसकी जानकारी ली।

टैग्स