ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

जनता के दरबार में सांसद ललन सिंह और मंत्री नीरज कुमार ने लगायी हाजिरी, शिकायतों का भी किया निपटारा

PATNA: मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह इस बार कुछ बदले-बदले नज़र आ रहे हैं। शुक्रवार को बाढ़ के हर पंचायत में जनता के दरबार में पहुंच कर उन्होनें सरकारी योजनाओं का हा

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA: मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह इस बार कुछ बदले-बदले नज़र आ रहे हैं। शुक्रवार को बाढ़ के हर पंचायत में जनता के दरबार में पहुंच कर उन्होनें सरकारी योजनाओं का हाल जाना। शिकायत मिलने पर त्वरित विभाग से संबंधित अधिकारी को फ़ोन कर जानकारी लेते नज़र आए। सांसद के साथ बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मंत्री नीरज कुमार भी मौजूद थे।


जनसंपर्क के दौरान सहरी, बेलौर, बिहारी विगहा,राणाबीघा के साथ अगवानपुर में लोगों से मुलाकात किया। बाढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर पंचायत के युवा मुखिया मुन्ना कुमार सिंह के यहां आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करने मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पहुंचे । इस मौके पर स्थानीय लोगों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। 


कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद ने कहा कि दिल्ली चुनाव का बिहार में कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि काम के आधार पर आप पार्टी को दिल्ली में बहुमत मिली है। उसी तरह से नीतीश कुमार को बिहार में बहुमत मिलेगा। वहीं आरजेडी पर हमला बोलते हुए उन्होनें कहा कि जिस पार्टी में फूट की जितनी ज्यादा गुंजाइश होती है वहीं ज्यादा एकजुटता दिखाई जाती है। हमारे पार्टी में इस तरह की कोई बात नहीं है।  वहीं बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार ने लालू परिवार पर कुठाराघात करते हुए अपने पुराने जुमला को एक बार फिर से सुनाया। उन्होनें कहा कि महागठबंधन में बिना चढ़ावे के कोई उपाय नहीं है, जनता NDA के पक्ष में अपना मन बना चुकी  है। 


इस मौके पर जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार, जदयू जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह, प्रदेश कार्य समिति मनोज कुमार, पंकज, बुचु सिंह, जदयू युवा महासचिव मनीष सिंह, ललन सिंह, संजय सिंह, शंकर सिंह, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद थे।


टैग्स