ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

जनता दरबार में फोन लगाने वाले अधिकारी पर उखड़े नीतीश, बोले- क्या नया लड़का लाए हैं... काहें इसको दिक्कत हो रहा है

PATNA: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत सीएम नीतीश आज विभिन्न विभागों से जुड़ी आम लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। नवादा से आई एक महिला की शिकायत सुनने के दौरान एक ऐसा

जनता दरबार में फोन लगाने वाले अधिकारी पर उखड़े नीतीश, बोले- क्या नया लड़का लाए हैं... काहें इसको दिक्कत हो रहा है
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत सीएम नीतीश आज विभिन्न विभागों से जुड़ी आम लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। नवादा से आई एक महिला की शिकायत सुनने के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ कि सीएम पास खड़े अधिकारी पर नाराज हो गए और बोले कि क्या नया लड़का को लाए हैं... काहें इसको दिक्कत हो रहा है।


दरअसल, नवादा की एक महिला शीला देवी अपने जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर सीएम के जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी। महिला के आवेदन को पढ़ने के बाद सीएम ने पास खड़े अधिकारी को भूमि एवं राजस्व विभाग को फोन लगाने को कहा। अमुमन हर जनता दरबार में जो अधिकारी फोन लगाने के लिए मौजूद रहता था आज उसकी जगह कोई और फोन लगाने के लिए पहुंचा था। सीएम के आदेश पर उस अधिकारी ने फोन लगाकर बढ़ा दिया।


सीएम फोन पर हैलो-हैलो बोलते रहे लेकिन जब दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। इसपर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और अधिकारी की तरफ देखकर बोले कि कहां कोई बोल रहा है। दूसरी तरफ पलटकर देखते हुए सीएम ने सामने बैठे अधिकारी से पूछा कि क्या नया लड़का को लाए हैं... झा जी इ लड़का जो है...काहे इसको दिक्कत हो रहा है। इससे ठीक पहले जब फोन लगाने वाला स्टॉफ फोन लगाकर सीएम को दे रहा था, तभी फोन सीए की हाथ से छूट गया था। जिसपर सीएम ने कहा था कि अब हथवो तोड़वा दोगे क्या।


बाद में जब दूसरी बात स्टाफ ने फोन लगाकर सीएम को दिया तो उन्होंने फोन की दूसरी तरफ मौजूद अधिकारी को कहा कि, इ नवादा से एक महिला आई हैं शीला देवी.. इनकी बात सुन लीजिए.. नगर परिषद की अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं मिला है... त देख लीजिए और इनकी बात को समझ लीजिए.. जो भी प्रोब्लम है उसको देख लीजिए। इसके बाद सीएम ने महिला को उस अधिकारी के पास भेज दिया।