PATNA: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले जन सुराज पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं की हिरासत में लिया गया है। इसे लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि उसके करीब 20 नेताओं और कार्यकर्ताओं को कंकड़बाग, पीरबहोर थाना और जक्कनपुर थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया है। जन सुराज पार्टी के 182 बांकीपुर विधानसभा के निर्वाचन अभिकर्ता अजय द्विवेदी ने इस संबंध में पुलिस पर्यवेक्षक, बांकीपुर विधानसभा को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जन सुराज के कार्यकर्ताओं पर एकतरफा कार्रवाई की जा रही है।
बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के कुछ नेताओं को हिरासत में लिया गया है। हालांकि जनसुराज के कार्यकर्ताओं का आरोप है की उनकी पार्टी के 20 नेताओं को कंकड़बाग और जक्कनपुर थाना क्षेत्र से अरेस्ट किया गया है।
जन सुराज पार्टी के 182 बांकीपुर विधानसभा के निर्वाचन अभिकर्ता अजय द्विवेदी ने इस संबंध में पुलिस पर्यवेक्षक, बांकीपुर विधानसभा को पत्र लिखा है। जिसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि जन सुराज के कार्यकर्ताओं पर एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। जो पटना में अपने परिजनों से मिलने या अन्य किसी काम से हैं उन्हें लगातार गिरफ्तार किया जा रहा है।
इस कड़ी में प्रत्यूष पूर्व को जक्कनपुर थाना, खगड़िया के वरुण कुमार को पीरबहोर थाना, मोतिहारी के रहने वाले अभय शर्मा को जक्कनपुर थाना, विकास सिंह, अमीर इम्तियाज़, मनीष झा और सुदर्शन मिश्रा को नाटकीय ढंग से STF ने उठाया है।
जन सुराज के निर्वाचन अभिकर्ता अजय द्विवेदी ने यह मांग की है कि इस मामले पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने इस चिट्ठी की प्रतिलिपि चुनाव पर्यवेक्षक, 182 बांकीपुर विधानसभा, मुख्य चुनाव पदाधिकारी (CEO, Bihar),निर्वाची पदाधिकारी, 182 बांकीपुर विधानसभा और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC),नई दिल्ली को भी भेजी है और कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों से मिलने आए लोगों की गिरफ्तारी का आरोप
पत्र में कहा गया है कि कई कार्यकर्ता पटना में अपने परिजनों से मिलने या अन्य निजी कार्यों से आए थे, लेकिन उन्हें लगातार गिरफ्तार किया जा रहा है। पार्टी का दावा है कि इस कार्रवाई से चुनावी माहौल प्रभावित हो रहा है। जन सुराज के अनुसार, प्रत्यूष पूर्व को जक्कनपुर थाना क्षेत्र से, खगड़िया निवासी वरुण कुमार को पीरबहोर थाना क्षेत्र से तथा मोतिहारी निवासी अभय शर्मा को जक्कनपुर थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। इसके अलावा विकास सिंह, अमीर इम्तियाज, मनीष झा और सुदर्शन मिश्रा को भी एसटीएफ द्वारा उठाए जाने का आरोप लगाया गया है।
चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग
अजय द्विवेदी ने अपने पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि चुनाव पर्यवेक्षक (182 बांकीपुर विधानसभा), मुख्य चुनाव पदाधिकारी (CEO, Bihar), निर्वाची पदाधिकारी (182 बांकीपुर विधानसभा) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC), नई दिल्ली को भी भेजी है। जन सुराज ने आरोप लगाया है कि चुनाव से पहले उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
पटना से फर्स्ट बिहार संवाददाता सूरज की रिपोर्ट






