ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

चीन से आई छात्रा का आरोप, कोरोना वायरस से नहीं हूं पीड़ित, जबरदस्ती लाया गया PMCH

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर बिहार में जारी किए गए अलर्ट के बाद छपरा में कोरोना वायरस की संदिग्ध मरीज मिलने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. आनन-फा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर बिहार में जारी किए गए अलर्ट के बाद छपरा में कोरोना वायरस की संदिग्ध मरीज मिलने  की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में  हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में छात्रा को जांच के लिए पटना के PMCH लाया गया  और छात्रा का ब्लड सैंपल लेकर पूणे भेजा गया है. वहीं छात्रा को  PMCH के टाटा वार्ड में अलग से भर्ती कराया गया है. 

इसी बीच पटना के  PMCH पहुंची छात्रा ने कोरोना वायरस से पीड़ित होने से साफ इंकार कर दिया है. छात्रा ने मीडिया को बताया कि चीन से बिहार आने के दौरान एयरपोर्ट पर उसकी जांच की गई थी, जहां से उसे रिलीज कर दिया गया. बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा आरोप लगाते हुए छात्रा एकता ने बताया कि उसे कोई परेशानी नहीं है. उसे 98 डिग्री फीवर है,जिसके बाद उसे जबरदस्ती जांच के लिए  PMCH लाया गया है.  विरोध करते हुए छात्रा ने कहा कि यदि चीन से आए किसी भी व्यक्ती को फीवर है तो क्या उसे इस तरह से जांच के लिए कहीं भी भेज दिया जाएगा. 

बता दें कि बिहार के छपरा के शांतिनगर की रहने वाली एक छात्रा चीन से न्यूरो साइंस में पीएचडी कर रही है. 22 जनवरी को छात्रा चीन से अपने घर छपरा लौटी थी, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई.  जहां से सोमवार को उसे पटना के PMCH लाया  गया है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAHUL SINGH

FirstBihar संवाददाता