ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

जमुई में क्षतिग्रस्त पुल का मुख्यमंत्री लेंगे जायजा, पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद ने रखी यह मांग

JAMUI: जमुई के चकाई विधानसभा क्षेत्र में बरनार नदी पर बना सोनो-चुरहैत पुल दो दिन पूर्व भारी बारिश और अवैध बालू खनन के कारण अचानक धंस गया। पानी की तेज बहाव के कारण पुल का तीन से दस

जमुई में क्षतिग्रस्त पुल का मुख्यमंत्री लेंगे जायजा, पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद ने रखी यह मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई के चकाई विधानसभा क्षेत्र में बरनार नदी पर बना सोनो-चुरहैत पुल दो दिन पूर्व भारी बारिश और अवैध बालू खनन के कारण अचानक धंस गया। पानी की तेज बहाव के कारण पुल का तीन से दस नंबर पिलर क्षतिग्रस्त होकर धंस गया। पुल धंसने के कारण इस पर आवागमन बाधित हो गया है।दोनों छोर पर बैरिकैडिंग कर दी गई है। आवागमन ठप होने के कारण कई गांव के लोगों का शहर से संपर्क टूट गया है। लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य संजय प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लिखकर क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण कराये जाने की अपील की है। 


उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भारी बारिश एवं अवैध बालू उत्खनन के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके कारण प्रखंड सोनो के नौ पंचायत एवं प्रखंड खैरा के चार पंचायत का लगभग एक लाख आबादी प्रभावित हुआ हैं। इन दोनो प्रखंड के आमजनों को सोनो पुल क्षतिग्रस्त से काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यहां के लोग स्वरोजगार से वंचित हो रहे। 


पूर्व एमएलसी ने सीएम नीतीश से यह अपील की है कि लोगों की समस्याओं को देखते हुए तत्काल सोनो चुरहैत पुल पर डायवर्जन बनाने से आवागवन सुनिश्चित कराया जाए और एवं सोनो चुरहैत पुल पर नये पुल का निर्माण कराने कराया जाए। उन्होंने कहा कि  सोनो चुरहैत क्षतिग्रस्त पुल की जांच कराकर नया पुल निर्माण कराया जाए। इस पुल से कई गांवों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। काजवे, चुरहेत समेत अन्य गांवों के लोग प्रखंड मुख्यालय आने-जाने के लिए इसी पुल का उपयोग करते है। कई छोटे और बड़े वाहनों का भी परिचालन लगा रहता है। लेकिन पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण यहां के ग्रामीणों को अब काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


टैग्स