ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

जमीन के दस्तावेज आज से ऑनलाइन सुधरवाइये, लॉन्च हो रहा है सरकार का यह वेब पोर्टल

PATNA : बिहारे के लोगों के लिए अच्छी खबर है. आज से राज्य में जमाबंदियों की गड़बड़ियों में सुधार के लिए अंचल कार्यलय का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा. अब बिहार में जमाबंदियों में सुधार ऑनलाइन किया जाएगा. इस

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहारे के लोगों के लिए अच्छी खबर है. आज से राज्य में जमाबंदियों की गड़बड़ियों में सुधार के लिए अंचल कार्यलय का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा. अब बिहार में जमाबंदियों में सुधार ऑनलाइन किया जाएगा. इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने  परिमार्जन नाम का एक वेब पोर्टल बनाया है.

आज  विभाग के मंत्री राम नारायण मंडल इस पोर्टल को लॉन्च करेंगे.  पोर्टल के लॉन्च होने के बाद आम लोगों को राहत मिलेगी और उन्हें अंचल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. समय-समय पर इसकी अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग भी करेंगे. बता दें कि राज्य में  डिजिटाइज्ड की गई 3.56 करोड़ से ज्यादा जमाबंदियों में दर्ज गड़बड़ियों के सुधार की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए यह पोर्टल विकसित किया है. इसके माध्यम से  कोई भी रैयत जमाबंदी में गलतियों का सुधार एक महीने में करा सकेंगे. वहीं ऑनलाइन म्यूटेशन के बाद गड़बड़ियों में सुधार किया जाएगा. परिमार्जन पोर्टल के माध्यम से रैयत का नाम, खाता, खेसरा और रकबा में गलत इंट्री को सुधारा जाएगा।  

ऐसे करें आवेदन-
1.  http://www.biharbhumi.bihar.gov.in/parimarjan/ पर जाएं

2. अपनी शिकायत पोस्ट करें, इस लिंक पर क्लिक करें.
3. नाम और पता के साथ मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालें, इसके बाद मोबाइल पर एक पासवर्ड आएगा, जिसको वेरिफाइ करने के बाद पेज खुलेगा.
4. नए पेज के भू विवरणी कॉलम में जमाबंदी से संबंधित शिकायत का डिटेल लिखें.
5. परिवाद का विवरण कॉलम में शिकायत चुनें.
6. विभाग द्वारा तय किए गए फार्म में सही जानकारी भरें और उसके साथ जरूरी  कागजातों का एक पीडीएफ फाइल बना कर अपलोड करें.
7. इसके बाद फार्म समिट कर दें. जिसके बाद एक ऑनलाइन ट्रैकिंग नंबर दिया जाएग. इससे आप अपनी शिकायत की ट्रैकिंग कर सकते हैं.