ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राहत की खबर : जल्द मिलने लगेगा बिजली का नया कनेक्शन

PATNA : पटना के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है. देश में जारी लॉकडाउन-3 के बीच अब लोगों को जल्द ही बिजली के नए कनेक्शन मिलने लगेंगे. अगर किसी ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दे रखा है तो कंपनी उन्हें

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है. देश में जारी लॉकडाउन-3 के बीच अब लोगों को जल्द ही बिजली के नए कनेक्शन मिलने लगेंगे. अगर किसी ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दे रखा है तो कंपनी उन्हें जल्दी ही बिजली के नए कनेक्शन देने जा रही है.

 इसके साथ ही बंद पड़ी परियोजनाओं को भी शुरू करने का निर्णय लिया गया है. आने वाले दिनों में कंपनी अपने कैश काउंटर भी खोलेगी, जिससे लोग अपना बिजली बिल जमा कर सकें. बता दे कि कोरोना संकट के कारण बीते डेढ़ महीने से सभी काम बंद है. लेकिन 15 जून के बाद मानसून शुरू होने पर बरसात अवधि शुरू हो जाएगी, ऐसे में परियोजनाओं पर काम करना नामुमकिन हो जाएगा.

 जिसे देखते हुए बिजली कंपनी ने 15 जून तक जितना संभव हो सके उस पर काम शुरू करने का मन बनाया है. कंपनी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अमृत ने इस मामले को लेकर के आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं. खबर के मुताबिक  एक लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं. बता दें कि कंपनी एजेंसी  के माध्यम से लोगों को नया कनेक्शन देती है. लेकिन  कोरोना संकट के कारण एजेंसी को जरूरी सामग्री ले जाने में असुविधा हो रही थी, जिसे देखते हुए कंपनी ने तय किया है कि  कोरोना काल में जितने भी आवेदन आए हैं उसका कनेक्शन कंपनी के स्तर से ही दिया जाएगा.