ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

जेल से बाहर आने के बाद पहली बार बोले अनंत सिंह : कहा- खुली हवा में सांस लेकर अच्छा लग रहा है, जमीन का करना है बंटवारा

PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह रविवार की सुबह पैरोल पर जेल से बाहर आ गए हैं। उन्हें 15 दिनो की पैरोल मिली है। बेऊर जेल अधीक्षक जीतेंद्र कुमार ने

जेल से बाहर आने के बाद पहली बार बोले अनंत सिंह : कहा- खुली हवा में सांस लेकर अच्छा लग रहा है, जमीन का करना है बंटवारा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह रविवार की सुबह पैरोल पर जेल से बाहर आ गए हैं। उन्हें 15 दिनो की पैरोल मिली है। बेऊर जेल अधीक्षक जीतेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गृह विभाग से मिले आदेश की कॉपी जेल प्रशासन के पास पहुंच गई थी। जेल के बाहर उनके समर्थकों की भारी संख्या में भीड़ मौजूद थी। इसके बाद अब जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह ने पहली प्रतिक्रिया दी है।


जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह ने कहा कि जेल से बाहर निकले हैं, उसके बाद जनता से घूम-घूम कर मिल रहे हैं। जनता से मिलने की बाद जमीन का बंटवारा करना है अपने गांव में। जेल के बाहर आने पर अनंत सिंह का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में उनके समर्थक जेल गेट पर पहुंचे और जेसीबी से फूलों की बारिश की। समर्थक शेरे बिहार जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। पटना से लेकर मोकामा के बीच कई जगह उनका स्वागत किया गया।


दरअसल, मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को आर्म्स एक्ट के तहत पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट के फैसले के बाद उनकी विधायकी भी चली गई थी। वह 2020 में आरजेडी के टिकट पर चुनाव जीते थे।वहीं उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी भी आरजेडी के सिंबल पर जीत गईं थी। हालांकि हाल में ही वह पाला बदलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ चली गईं हैं। वहीं, सजा मिलने के बाद से अनंत सिंह बेऊर जेल में बंद हैं। पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब पैरोल मिलने के बाद वह 15 दिनों तक खुली आसमान में सांस ले पाएंगे।


बताते चलें कि बाहुबली अनंत सिंह को तबतक रिहाई मिली है, जबतक लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। 2 दिनों बाद 7 मई को तीसरे फेज के लिए मतदान होना है। जबकि 13 मई को चौथे चरण के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। उसी दिन मुंगेर में भी वोटिंग होगी। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के तहत ही मोकामा विधानसभा क्षेत्र भी आता है। जहां से वह विधायक रह चुके हैं और अभी उनकी पत्नी नीलम देवी विधायक हैं।