ब्रेकिंग
‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान

जेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांग

तेजस्वी यादव ने मृतक की पत्नी को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस बेगुनाहों को फंसाती है, गलत इल्जाम लगाती है और जेल में ही मार देती है। हाल की घटना का जिक्र करते हुए

बिहार न्यूज
कस्टोडियल डेथ के मामलों में बिहार देश में पहले स्थान पर, 75 दिनों के अंदर 19 मौतें: तेजस्वी यादव
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: पुलिस हिरासत में लगातार हो रही मौतों को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार पर सवाल उठाया है। वही जमुई की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पूरी घटना की जानकारी दी। मृतक के परिजनों ने भी मीडिया के सामने अपनी बातें रखी और न्याय की मांग की। वही तेजस्वी यादव ने मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी और मुआवजा देने की मांग की। 


तेजस्वी यादव ने मृतक की पत्नी को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस बेगुनाहों को फंसाती है, गलत इल्जाम लगाती है और जेल में ही मार देती है। हाल की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक्साइज पुलिस ने एक युवक को पकड़ा था और उसे छोड़ने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। पैसा नहीं देने पर झूठे केस में फंसाकर जेल में डाल दिया और युवक को जेल में ज़हर देकर मार दिया गया। तेजस्वी यादव ने जेल अधीक्षक पर कार्रवाई करने की मांग की। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि अजय मांझी, रोशन यादव, राकेश कुमार, गुफरान आलम, तस्कीन अंसारी, जगबीर राय की कस्टोडियल डेथ का ताजा उदाहरण हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि सबसे ज़्यादा लोग पुलिस कस्टडी में ही मरते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संसद में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, पुलिस हिरासत या कस्टोडियल डेथ के मामलों में बिहार देश में पहले स्थान पर है। केवल 75 दिनों के अंदर 19 मौतें पुलिस कस्टडी में हुई हैं। 


वही जमुई में नाबालिक लड़की से छेड़खानी और छात्र की पिटाई मामले को शर्मनाम बताते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि रात में निकलिए कुछ नहीं होगा लेकिन जमुई में क्या हो गया? तेजस्वी ने कहा कि यदि सम्राट चौधरी अपनी जुबान के पक्के हैं तो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें। वही जेडीयू सांसद ललन सिंह, मंत्री श्रवण कुमार,जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और श्रेयसी सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि यदि इन नेताओं की बच्चियों के साथ जमुई जैसा कांड होता तो क्या इसे भी वो छिटपुट घटना ही कहते? जो लोग ऐसी घटनाओं को 'छुटपुट' बताते हैं, उन्हें माफी मांगनी चाहिए।


इस दौरान तेजस्वी यादव ने एक महीने में हुई अपराध की खबरों का जिक्र किया। कहा कि स्टूडेंट, किसान, मजदूर, महिला और बच्चे कोई बिहार में सुरक्षित नहीं है। गुरुजी भी छात्राओं के साथ रेप करते हैं, नाबालिग और छोटी उम्र की बच्चियों के साथ सबसे ज्यादा रेप होता है। बिहार में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बिहार संभल नहीं रहा है। वो कब इस्तीफा देंगे। बिहार में हर हफ्ते तबादला होता है। ईमानदार पुलिस वालों को परेशान किया जाता है और घूसखोरों को संरक्षण दिया जाता है। चंदा दो और मनचाहा ट्रांसफर पाओ का खेल बिहार में चल रहा है। 


जमुई घटना पर तेजस्वी यादव ने कहा कि घटना में 8 लोग शामिल थे! कार्रवाई सिर्फ 1 व्यक्ति पर क्यों? और बाकी 7 कहां हैं? घटना को अंजाम देने वाले ऐसे लोगों को जात-पात से ऊपर उठकर फांसी की सजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि "अपराधियों की कोई जात नहीं होती, दोषियों को फांसी होनी चाहिए!" आगे कहा कि जिस दिन घटना हुई, मुख्यमंत्री और सम्राट जी जातीय सम्मेलन कर रहे थे। वही तेजस्वी ने जीतन राम मांझी पर भी हमला बोला। कहा कि उनको बिहार से कोई मतलब नहीं है। बंगला और सुरक्षा मिल गया, बेटा भी मंत्री बन गया अब चिंता किस बात की है।

साहिल कुमार लिंगम ( पटना )जेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांग

जेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांग

जेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांग

जेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांग