ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जहरीली शराब पर JDU MLA का शर्मनाक बयान, बोले- अच्छा है.. ऐसे ही मरते रहेंगे तो जनसंख्या कम होगी

PATNA : बिहार में जहरीली शराब से मौत पर एक ओर तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घिर रहे हैं, मद्य निषेध मंत्री सफाई दे रहे हैं तो वहीं नीतीश कुमार के विधायक उल्टा सीधा बयान देकर उनकी मुश्

जहरीली शराब पर JDU MLA का शर्मनाक बयान, बोले- अच्छा है.. ऐसे ही मरते रहेंगे तो जनसंख्या कम होगी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में जहरीली शराब से मौत पर एक ओर तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घिर रहे हैं, मद्य निषेध मंत्री सफाई दे रहे हैं तो वहीं नीतीश कुमार के विधायक उल्टा सीधा बयान देकर उनकी मुश्किलें और बढ़ा रहे हैं. पहले तो जेडीयू के एक पूर्व विधायक और नीतीश कुमार के चहेते श्याम बहादुर सिंह पियक्कड़ सम्मलेन बुलाने की बात करते हैं और अब नवगछिया से जेडीयू MLA  गोपाल मंडल का शर्मनाक बयान सामने आया है.

गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार तो मना कर ही रहे हैं. तब भी लोग नकली दारु बना कर पी रहे हैं. लोग पीते ही हैं मरने ही के लिए. लोग मरेंगे तो जगह भी तो खाली होगी. पीकर लोग अगर ऐसे ही मरते रहेंगे तो जनसंख्या कम होगी. अच्छा ही रहेगा. नीतीश कुमार जब बार बार मना कर रहे तो लोग दारु बना कर क्यों पी रहे हैं.


आपको याद दिला दें कि शराब पर बयान देने वाले ये वही विधायक हैं जो राजेंद्र नगर (पटना) से नई दिल्ली जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में शराब पीकर अंडरवीयर में घूमते नज़र आये थे. उन पर मारपीट और यात्रियों से गाली गलौज करने का भी आरोप लगा था और FIR भी दर्ज कराया गया था. 


बताते चलें कि 2016 से ड्राई स्टेट बिहार के कई जिलों में नकली शराब से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, राज्य सरकार अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने में नाकाम रही है. इसी महीने 15 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर नालंदा के छोटी पहाड़ी गांव में शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई है. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर बक्सर में भी जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हुई है.

टैग्स