ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

जगतानंद से मिले वृषण पटेल, कहा- वैशाली से आरजेडी के सिंबल पर लड़ूंगा चुनाव

PATNA : पूर्व मंत्री वृषण पटेल ने राजद प्रदेश कार्यालय पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह से मुलाकात की है ।वृषण पटेल ने हाल ही में राजद की सदस्यता ली है।यहां उन्होनें पार्ट

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पूर्व मंत्री वृषण पटेल ने राजद प्रदेश कार्यालय पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह से मुलाकात की है ।वृषण पटेल ने हाल ही में राजद की सदस्यता ली है।यहां उन्होनें पार्टी अध्यक्ष के सामने एलान कर दिया कि वे राजद के सिंबल पर वैशाली से चुनाव लड़ेंगे।


आज राजद कार्यालय में पहुच पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह से मुलाकात के बाद कहा कि वह समाजिक न्याय के लिए लड़ते रहे है और आगे भी लड़ेंगे। वहीं चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में राजद के सिंबल पर वैशाली से चुनाव लड़ेंगे वह राजद उम्मीदवार होंगे ।वृषण पटेल से प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह के सामने कहा कि वह हर हाल में वैशाली से चुनाव लड़ेंगे और महागठबंधन के उम्मीदवार भी होंगे।


बता दें कि वृषण पटेल जदयू में ताकतवर नेताओ में से एक थे। लेकिन जब नीतीश कुमार ने जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री से हटाया तो वृषण पटेल अपने कई साथियों के साथ जीतनराम मांझी के खेमे में चले गए थे। सत्ता से बेदखल होने के बाद कई सालों तक मांझी के साथ रहे लेकिन हाल ही में रालोसपा में कुछ महीनों के लिए शामिल हुए थे।  लेकिन पटेल ने कुछ महीने पहले ही राजद के राष्ट्रीय परिषद के बैठक में पहंच कर अचानक राजद ज्वाइन कर लिया था। 




..........................


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता