ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

आइसोलेशन वार्ड में बढ़ेगी बेड की संख्या, सीएम नीतीश ने अफसरों को दिया निर्देश

PATNA : बिहार में कोरोना संकट महामारी की रोकथाम को लेकर तमाम कदम सरकार की ओर से उठाये जा रहे हैं. सीएम नीतीश ने राज्य के सीनियर अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की. उन्होंने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संकट महामारी की रोकथाम को लेकर तमाम कदम सरकार की ओर से उठाये जा रहे हैं. सीएम नीतीश ने राज्य के सीनियर अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की. उन्होंने राज्य में बड़ी संख्या में आ रहे प्रवासियों के संक्रमित होने को ध्यान में रखते हुए जिलों के आसोलेशन वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाए जाने का निर्देश दिया.


इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर आ चुके हैं और उनके आने का सिलसिला अभी भी जारी है। इनमें काफी लोग कोरोना पाॅजिटिव पाये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सभी जिलों के आइसोलेशन वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है. उन्होंने निर्देश दिया कि कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुये डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाते हुये पूरी तैयारी रखी जाये.


इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ कई घंटों तक बातचीत चली. सीएम ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टेस्टिंग की प्रक्रिया में पहले से तेजी आई है. लेकिन बाहर से आ रहे लोगों की भारी संख्या को देखते हुए एक दिन में 10 हजार टेस्ट की क्षमता हमे बढ़ानी होगी. 

टैग्स