ब्रेकिंग
अमेरिका-इरान जंग से संकट के बीच सम्राट सरकार ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किये: हर दफ्तर को बिजली बिल कम करना होगा, विदेश यात्रा पर 6 महीने का प्रतिबंध भैंस के आगे बीन बजाये' भैंस खड़ी पगुराय: मांझी ने RJD पर बोला हमला, बिहार में गिनाए अपने मंत्रालय के कामNEET परीक्षा के कारण बदली गई बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होगा एग्जामबीजेपी मिलन समारोह में पार्टी का नाम भूल गए संजय सरावगी और रितु जायसवाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल उमेश कुशवाहा के घर पहुंचे नीतीश कुमार, तारीफ के साथ-साथ मजाकिया अंदाज में लगाई फटकार, कहा..बहुत आगे बढ़ियेगा, ए हाथ जोड़कर खड़ा हो. इधर-उधर मत करियेअमेरिका-इरान जंग से संकट के बीच सम्राट सरकार ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किये: हर दफ्तर को बिजली बिल कम करना होगा, विदेश यात्रा पर 6 महीने का प्रतिबंध भैंस के आगे बीन बजाये' भैंस खड़ी पगुराय: मांझी ने RJD पर बोला हमला, बिहार में गिनाए अपने मंत्रालय के कामNEET परीक्षा के कारण बदली गई बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होगा एग्जामबीजेपी मिलन समारोह में पार्टी का नाम भूल गए संजय सरावगी और रितु जायसवाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल उमेश कुशवाहा के घर पहुंचे नीतीश कुमार, तारीफ के साथ-साथ मजाकिया अंदाज में लगाई फटकार, कहा..बहुत आगे बढ़ियेगा, ए हाथ जोड़कर खड़ा हो. इधर-उधर मत करिये

आईएसएम पटना का भव्य एलुमनाई मीट, 16 वर्षों की उपलब्धियों और सफलता का जश्न

आईएसएम पटना ने 16वें स्थापना दिवस पर एलुमनाई मीट का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने कॉरपोरेट सफर के अनुभव साझा किए और संस्थान की उपलब्धियों का जश्न मनाया।

बिहार न्यूज
ISM पटना का एलुमनाई मीट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (आईएसएम), पटना ने अपने 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर 10 अप्रैल को भव्य एलुमनाई मीट का आयोजन कर उपलब्धियों, विरासत और साझा सफलता का उत्सव मनाया। इस कार्यक्रम में सफल पूर्व छात्रों, मार्गदर्शकों और उभरते पेशेवरों की सशक्त उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।


इस अवसर पर वर्ष 2014 से 2025 तक के विभिन्न पाठ्यक्रमों के बड़ी संख्या में एलुमनाई शामिल हुए, जो आज प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं तथा कई अपने उद्यमी सफर में भी सफलता की नई ऊँचाइयाँ छू रहे हैं। परिसर में पुराने दिनों की यादें ताजा हुईं और पूर्व छात्र अपने साथियों एवं अपने संस्थान से पुनः जुड़े।



कार्यक्रम में संस्थान के संरक्षकों, चेयरमैन, श्री समरेंद्र सिंह, वाईस चेयरमैन, श्री देवल सिंह एवं सचिव श्री अमल सिंह, की गरिमामयी उपस्थिति में एलुमनाई को प्रो. (डॉ.) संदीप कुमार (निदेशक), प्रो. (डॉ.) स्वेता रानी (एकेडमिक हेड) एवं प्रो. (डॉ.) विवेकानंद शर्मा (प्रिंसिपल) के द्वारा औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडमिन एवं प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी, नीरू कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 



एलुमनाई ने अपने विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को अपने शैक्षणिक एवं पेशेवर जीवन की सफलता का आधार बताया। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण इंटरैक्टिव सत्र रहा, जिसमें एलुमनाई ने एमबीए, पीजीडीएम, बीबीए, बीसीए, बीसीपी एवं बीए (जेएमसी) के वर्तमान स्टूडेंट्स के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कक्षा से कॉरपोरेट जगत तक के सफर, चुनौतियों और अवसरों पर अपने विचार रखते हुए छात्रों को प्रेरित किया।


इस भव्य आयोजन का सफल समन्वयन प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी, नीरू कुमारी तथा सांस्कृतिक समिति की कोऑर्डिनेटर, श्रीमती स्वाति सवर्ण के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का समापन टीपीओ द्वारा प्रेरणादायक संदेश के साथ हुआ, जिसमें छात्रों को अवसरों का सदुपयोग करने, उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्ध रहने और संस्थान के मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया गया।


यह एलुमनाई मीट आईएसएम पटना की उस निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक बना, जिसके तहत वह प्रतिभाओं को निखारने, आजीवन संबंधों को सुदृढ़ करने और उत्कृष्टता की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है।

आईएसएम पटना का भव्य एलुमनाई मीट, 16 वर्षों की उपलब्धियों और सफलता का जश्नआईएसएम पटना का भव्य एलुमनाई मीट, 16 वर्षों की उपलब्धियों और सफलता का जश्नआईएसएम पटना का भव्य एलुमनाई मीट, 16 वर्षों की उपलब्धियों और सफलता का जश्नआईएसएम पटना का भव्य एलुमनाई मीट, 16 वर्षों की उपलब्धियों और सफलता का जश्न