ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

इस साल दुर्गा पूजा में नहीं लगेंगे पंडाल, मेले और मूर्ति स्थापना पर भी रोक

PATNA : त्योहारों का दिन शुरू होना वाला है. दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ पूजा ये पर्व हिन्दू धर्म के बहुत महत्पूर्ण पर्व हैं. सभी लोगों को इस पर्व का बेसबरी से इंतज़ार रहता है. लेकिन इस

इस साल दुर्गा पूजा में नहीं लगेंगे पंडाल, मेले और मूर्ति स्थापना पर भी रोक
First Bihar
2 मिनट

PATNA : त्योहारों का दिन शुरू होना वाला है. दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ पूजा ये पर्व हिन्दू धर्म के बहुत महत्पूर्ण पर्व हैं. सभी लोगों को इस पर्व का बेसबरी से इंतज़ार रहता है. लेकिन इस बार कोरोना काल में पटना के सभी जगहों पर पंडालों पर रोक लगायी गयी है. बता दें कि हर साल की तरह इस साल दुर्गा पूजा में विशाल पंडालों की प्रतिमाएं देखने को नहीं मिलेंगी. यानि इस दुर्गा पूजा में सभी पटना वासियों को माता रानी की पूजा अपने-अपने घरों में रहकर करनी होगी.


इस साल माता रानी पटना के विशाल पंडालों में नहीं विराजेंगी. जिला प्रशासन ने सभी पंडालों के बनाने पर रोक लगाई है. यानि पटनावासी घरों में रहकर ही देवी मां की आराधना करेंगे. गौरतलब है कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने पूजा पंडाल और मेले के आयोजन पर रोक लगा दी है. इस बार लोग घरों में मां भगवती की पूजा करेंगे. हर साल की तरह इस साल न तो पंडाल सजेंगे न ही प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी. 


पटना प्रशासन ने जानकारी दी है कि केन्द्र सरकार के दिशा निर्देश के मुताबिक किसी भी आयोजन में 100 से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं. यहां तक की दुर्गा पूजा की शान मेलों में लगे झूले और पंडालों से होती है. अगर मेला लगा और पंडाल बनाए गए तो नियम का पालन नहीं हो पाएगा. इसको देखते हुए डीएम ने पूजा पंडाल और मेला लगाने पर रोक लगाई है और अभी पटना प्रशासन की तैयारी चुनाव में जुटा हुआ है.

टैग्स