ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

इस माह से बिजली बिल पर मिलेगी राहत, घटेगी पेनाल्टी की राशी

PATNA : कोरोना संकट के इस दौर में बढ़े बिजली बिल से परेशान घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देनी की तैयारी है. उनके बिजली बिल की राशि स्वत: कम हो जाएगी. इसके लिए उन्ह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के इस दौर में बढ़े बिजली बिल से परेशान  घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देनी की तैयारी है. उनके बिजली बिल की राशि स्वत: कम हो जाएगी. इसके लिए उन्हें बार-बार दफ्तर का चक्कर लगाने की जरुरत नहीं है. 

बिजली कंपनी ने यह तय किया है कि इस बार बिहार राज्य विद्युत विनियामक आयोग के निर्णय  के अनुसार  इस बार बिजली उपभोक्ताओं को लोड बढ़ने से जो पेनाल्टी लगी है, उसे माफ कर दिया जाएगा. पेनाल्टी की वजह से बिजली बिल की राशि काफी बढ़ गई थी. 

खबर  के मुताबिक इस महीने आने वाले बिजली बिल में पेनाल्टी के रुप में ली गई राथि को बिजली खपत पर आई बिल की राशी से घटा कर दिया जाएगा. पहले जो अधिक पैसे दिए गए हैं, वह नए बिजली बिल से घटा देने पर उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. 

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान तय लोड से अधिक बिजली खपत होने पर ग्राहको से पेनाल्टी ली गई थी. लोगों के घर में रहने के कारण ज्यादा बिजली खपत हुई थी. पेनाल्टी के कारण घरेलू उपभोक्ताओं का बिल बढ़कर दोगुना हो गया था, जिसे अब माफ करने का फैसला लिया गया है. पेनाल्टी की वजह से जो राशि बढ़ी, उसे माफ कर दिया जाएगा.