ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

इस बार पटना में नहीं होगा रामलीला का मंचन, समय पर जगह नहीं मिलने के कारण रद्द हुआ कार्यक्रम

PATNA: दशहरा कमेटी और जिला प्रशासन की बैठक में इस बार जगह नहीं मिलने के कारण रामलीला नहीं करने का फैसला लिया गया. कई सालों से दशहरा के मौके पर पटना के गांधी मैदान में रावण वध

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: दशहरा कमेटी और जिला प्रशासन की बैठक में इस बार जगह नहीं मिलने के कारण रामलीला नहीं करने का फैसला लिया गया. कई सालों से दशहरा के मौके पर पटना के गांधी मैदान में रावण वध का कार्यक्रम और दूसरे जगह पर रामलीला का मंचन किया जाता था. 

हालांकि दशहरा घूमने वाले लोगों को पटना के गांधी मैदान में 8 अक्टूबर को रावण वध कार्यक्रम देखने को जरूर मिलेगा. लगातार कई सालों से रावण वध कार्यक्रम के साथ-साथ रामलीला का कार्यक्रम पटना में दशहरा कमेटी के द्वारा किया जा रहा था. लेकिन इस बार बारिश का मौसम देखते हुए गांधी मैदान में रामलीला कराने का जो प्लान था वह स्थगित हो गया.

जिसके बाद पटना के यूथ हॉस्टल  में रामलीला कराने का प्रस्ताव जिला प्रशासन और दशहरा कमेटी की बैठक में ली गई थी, लेकिन ऐन वक्त में यूथ हॉस्टल को भी रामलीला कमेटी को सौंपने से मना कर दिया. जिससे बाद जिला प्रशासन और दशहरा कमिटी में यह निर्णय लिया कि इस बार रामलीला नहीं होगा.


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता