ब्रेकिंग
गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उतारागेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा

UPSC Love Story : 'भाव दोगे तो भाग जाएगी...', EX. IPS काम्या मिश्रा ने लड़कों को बताया लड़की पटाने का टिप्स; बोली - कभी पीछा मत करो ...

आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने बताया कि उन्होंने ही अवधेश सरोज दीक्षित को प्रपोज किया था। घास की अंगूठी से शुरू हुई यह अनोखी प्रेम कहानी अब चर्चा में है।

UPSC Love Story : 'भाव दोगे तो भाग जाएगी...',  EX. IPS काम्या मिश्रा ने लड़कों को बताया लड़की पटाने का टिप्स; बोली - कभी पीछा मत करो ...
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

UPSC Love Story : भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की चर्चित अधिकारी काम्या मिश्रा और उनके पति आईपीएस अधिकारी अवधेश सरोज दीक्षित की प्रेम कहानी एक बार फिर सुर्खियों में है। अपनी सादगी, ईमानदारी और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले इस दंपति की लव स्टोरी काफी अनोखी और दिलचस्प है। खास बात यह है कि अपने रिश्ते की शुरुआत काम्या मिश्रा ने खुद की थी और उन्होंने ही आगे बढ़कर अवधेश दीक्षित को प्रपोज किया था।


हाल ही में एक बातचीत के दौरान काम्या मिश्रा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास करने के बाद मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में हुई थी। फाउंडेशन कोर्स के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती मजबूत होती गई। इसके अलावा रिलेशनशिप जैसी चीजों में अवधेश के ना खुलने वाले स्वभाव की भूमिका के बीच काम्या मिश्रा फनी तरीके से लड़कों को लड़की पटाने की ट्रिक भी बता रही हैं। 


वो कहती हैं कि लड़कों को यह ट्रिक ले लेनी चाहिए, उनको ऐसा दिखाना चाहिए कि उनको कुछ पता ही नहीं है। फिर लड़की खुद जाकर पूछ लेगी। जब उनसे पूछा जाता है कि किसी लड़की को प्रोपोज करने में लड़के क्या गलतियां करते हैं तो काम्या कहती हैं- बोलिए ही मत, इंटरेस्ट ही मत दिखाइए, भाव ही मत दीजिए, मुझे यकीन है कि लड़की पीछे आ जाएगी। भाव दोगे तो भाग जाएगी। जब उन्हें लगता है कि क्यों, यह तो पीछे पड़ा ही है। मुश्किल चीजें, बढ़िया चेज में सबको मजा आता है। रोमांच मिलता है। जो लड़के अवधेश जैसे नहीं हैं, काम्या के टिप्स पर अमल करने से उनका घर बसेगा या उनकी पसंद की लड़की किसी और का हाथ पकड़कर अपने रास्ते निकल लेगी, कहा नहीं जा सकता। 


काम्या मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मध्य प्रदेश के रतलाम में आयोजित एक फील्ड विजिट उनके जीवन का सबसे खास पल बन गया। उसी दौरान उन्होंने अवधेश दीक्षित से अपने दिल की बात कहने का फैसला किया। उस समय उनके पास कोई अंगूठी नहीं थी, इसलिए उन्होंने आसपास से घास तोड़कर उसकी एक छोटी सी अंगूठी बनाई और अपने बैचमेट्स के सामने अवधेश को पहनाकर अपने प्यार का इजहार कर दिया।


यह अनोखा प्रपोजल आज भी दोनों की जिंदगी की सबसे खूबसूरत यादों में शामिल है। बाद में हैदराबाद स्थित पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान दोनों का रिश्ता और अधिक मजबूत हुआ। समय के साथ दोनों ने शादी का फैसला किया और आज यह जोड़ी युवा वर्ग के बीच काफी लोकप्रिय मानी जाती है।


काम्या मिश्रा ने अपने पति के स्वभाव के बारे में बताते हुए कहा कि अवधेश दीक्षित बेहद शांत और संकोची व्यक्तित्व के हैं। उन्होंने कहा कि शायद वह कभी खुद आगे बढ़कर अपने मन की बात नहीं कह पाते, इसलिए उन्होंने ही पहल करने का निर्णय लिया।


उन्होंने यह भी कहा कि जीवनसाथी का चुनाव केवल लंबे समय की पहचान पर निर्भर नहीं करता। कई बार लोग वर्षों तक किसी को समझ नहीं पाते, जबकि कुछ ही मिनटों की बातचीत में यह एहसास हो जाता है कि सामने वाला व्यक्ति पूरी जिंदगी साथ निभाने के लिए सही है।


एक पुलिस अधिकारी के रूप में अवधेश दीक्षित की सराहना करते हुए काम्या मिश्रा ने कहा कि वह बेहद ईमानदार, मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि वह उनके जीवनसाथी हैं।


इसी बातचीत के दौरान काम्या मिश्रा ने रिश्तों को लेकर कुछ हल्के-फुल्के और मजाकिया सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि लड़कों को कभी-कभी ज्यादा उत्सुकता या अधिक दिलचस्पी दिखाने से बचना चाहिए। उनका कहना था कि कई बार जरूरत से ज्यादा भाव देने पर आकर्षण कम हो जाता है।


हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बातें उन्होंने पूरी तरह मजाकिया अंदाज में कही हैं। किसी भी रिश्ते की सफलता आपसी विश्वास, सम्मान और समझ पर निर्भर करती है। यही कारण है कि काम्या मिश्रा और अवधेश दीक्षित की प्रेम कहानी आज कई युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय बनी हुई है।