ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

नये डीजीपी के आने के बाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: कई आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

PATNA: नये डीजीपी आलोक राज के कार्यभार संभालने के बाद पुलिस महकमे में पहला फेरबदल हुआ है. 14 सीनियर आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है. आईजी से लेकर एसपी स्तर के अधि

नये डीजीपी के आने के बाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: कई आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नये डीजीपी आलोक राज के कार्यभार संभालने के बाद पुलिस महकमे में पहला फेरबदल हुआ है. 14 सीनियर आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है. आईजी से लेकर एसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है.


शिवदीप लांडे का ट्रांसफर

बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मुजफ्फरपुर क्षेत्र के आईजी के पद पर तैनात शिवदीप वामनराव लांडे का ट्रांसफर कर दिया गया है. उन्हें पूर्णिया का आईजी बनाकर भेजा गया है. लांडे के पास छपरा के डीआईजी का जिम्मा भी था, वहां भी नये डीआईजी की तैनाती की गयी है.


सरकार ने मुजफ्फरपुर में अब डीआईजी की तैनाती की है. दरभंगा के डीआईजी बाबू राम को मुजफ्फरपुर का डीआईजी बनाया गया है. नीलेश कुमार को छपरा का डीआईजी बनाकर भेजा गया है. पूर्णिया में तैनात डीआईजी विकास कुमार को बेगूसराय में डीआईजी बनाकर भेजा गया है. 


इनके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे शालीन को बीएमपी का आईजी बनाया गया है. आईजी (हेडक्वार्टर) राकेश राठी की आईजी(ट्रेनिंग) के पद पर पोस्टिंग कर दी गयी है. पुलिस मुख्यालय में आईजी (ट्रेनिंग) के पद पर तैनात राजेश कुमार को दरभंगा का आईजी बनाकर भेजा गया है. 


सरकार ने वेटिंग फॉर पोस्टिंग पंकज कुमार राज को नागरिक सुरक्षा का एसपी बनाया है. स्पेशल ब्रांच के डीआईजी अभय कुमार लाल को सीआईडी के राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का डीआईजी बनाया गया है. बेगूसराय के डीआईजी पद पर तैनात राशिद जमां को पुलिस हेडक्वार्टर में डीआईजी(प्रशासन) बनाया गया है. नागरिक सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक विजय प्रसाद को एआईजी (प्रशिक्षण) बनाया गया है. वहीं, वेटिंग फॉर पोस्टिंग दयाशंकर को ईआरएसएस का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.


नये डीजीपी के आने के बाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: कई आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

नये डीजीपी के आने के बाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: कई आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफरनये डीजीपी के आने के बाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: कई आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

नये डीजीपी के आने के बाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: कई आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें