ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

इंतजार की घड़ियां हुईं खत्म, कल होगा पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन, ये रही.. ट्रेन की टाइमिंग और रूट

PATNA/RANCHI: पटना और रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन का इंतजार अब खत्म हो गया है। सोमवार यानी 12 जून को इस ट्रेन का ट्रायल रन होगा। पहले 11 जून को इस ट्रेन का ट

इंतजार की घड़ियां हुईं खत्म, कल होगा पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन, ये रही.. ट्रेन की टाइमिंग और रूट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA/RANCHI: पटना और रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन का इंतजार अब खत्म हो गया है। सोमवार यानी 12 जून को इस ट्रेन का ट्रायल रन होगा। पहले 11 जून को इस ट्रेन का ट्रायल रन होना था लेकिन झारखंड बंद के कारण इसके ट्रायल रन की तिथि में बदलाव किया गया था। 12 जून को यह ट्रेन सुबह 6:55 बजे पटना जक्शन से खुलेगी और दोपहर 1:00 बजे राजधानी रांची पहुंचेगी जबकि दोपहर 02:20 बजे रांची स्टेशन से खुलेगी और शाम 8:25 बजे पटना जक्शन पहुंच जाएगी।


वंदे भारत एक्सप्रेस का पटना से रांची के बीच 6 स्टेशनों पर ठहराव होगा। पटना से खुलने के बाद जहानाबाद, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, मेसरा में इस ट्रेन का ठहराव होगा। गया में यह ट्रेन 10 मिनट रूकेगी जबकि बरकाकाना में इस ट्रेन का ठहराव पांच मिनट के लिए होगा। बाकि स्टेशनों पर ट्रेन कितनी देर रूकेगी फिलहाय यह तय नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रायल के दौरान जो समय तय किया गया है वहीं इस ट्रेन की टाइमिंग होगी लेकिन ट्रायल के बाद इसमें कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं।


वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन को लेकर दानापुर और धनबाद रेल डिवीजन की तरफ से TI प्रतिनियुक्ति किए गए हैं जो ट्रायल के दौरान पल- पल की रिपोर्ट देंगे। उधर, ट्रेन के परिचालन को लेकर पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से रेल कर्मियों को ट्रेनिंग भी दी गई है। रेलवे के वरीय अधिकारियों की देखरेख में कर्मियों को ट्रेंड किया गया है। ट्रायल रन के दौरान सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही इसका परिचालन शुरू हो जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से रांची के बीच की दूरी महज 6 घंटे में तय करेगी। 

टैग्स