ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

इंतजार हुआ खत्म : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रैक आज आएगा बिहार, इस दिन होगी पहली ट्रायल

PATNA : बिहार और झारखंड के लोगों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। अब बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का इंतजार जल्द खत्

इंतजार हुआ खत्म : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रैक आज आएगा बिहार, इस दिन होगी पहली ट्रायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार और झारखंड के लोगों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। अब बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। आज इस ट्रेन की आठ बोगियों वाला नया कार रैक राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन स्थित कोचिंग कॉम्प्लेक्स पहुंच जाएगा। इसके बाद इस ट्रेन का ट्रायल रन कराया जाएगा। उसके बाद इसके परिचालन को लेकर डेट जारी किया जाएगा। फिलाहल इस महीने लास्ट में इसका ट्रायल किया जाएगा। 


मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन मेन लाइन से पटना के लिए लाई जा रही है। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने पटना-रांची रूट के लिए आठ बोगियों वाले रैक के अलॉटमेंट की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तारीख की घोषणा होने पर इसकी आधिकारिक रूप से सूचना जारी की जाएगी। लोगों को इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलने का इंतजार बेसब्री से है। विशेष गोपनीयता की वजह से इसके आने की वास्तविक समय की सूचना रेलवे की ओर से आधिकारिक रूप से नहीं जारी की गई है।


बताया जा रहा है कि, राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में पटना रांची वंदे भारत ट्रेन के रैक का सेंकेंड्री मेंटेनेंस होगा। इसका प्राइमरी मेंटेनेंस रांची में होना है। राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में बनी पिट लाइन को इसके मेंटेनेंस के लिए पूरी तरह तैयार रखा गया है। राजेंद्र नगर में इसके नए कोच के आने के बाद तकनीकी परीक्षण होगा। इसके बाद इसका पटना से रांची के बीच ट्रायल रन कराया जाएगा। ट्रायल रन के दौरान सभी बिंदु की बारीकी से जांच होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस से पटना से रांची के बीच की दूरी महज 6 घंटे में तय होगी।