ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

International Yoga Diwas: 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य आयोजन, नेताओं ने दिया निरोग रहने का संदेश

International Yoga Diwas: आज पूरे देश में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम "योग: संतुलन और स्वास्थ्य का आधार" रही, जिसका उद्देश्य योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर मानसिक व शारीरिक संतुलन को बढ़ावा देना.

International Yoga Diwas
11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

International Yoga Diwas: आज पूरे देश में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम "योग: संतुलन और स्वास्थ्य का आधार" रही, जिसका उद्देश्य योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर मानसिक व शारीरिक संतुलन को बढ़ावा देना है। देश के कोने-कोने में आम जन से लेकर खास तक, सभी ने योगाभ्यास कर ‘निरोग जीवन’ का संदेश दिया।


राजधानी पटना में मुख्य कार्यक्रम पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया, जहां हजारों लोगों ने एक साथ योग कर इस दिवस को खास बना दिया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और बीजेपी संगठन सचिव ऋतुराज सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे।


नेताओं ने योग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की, जिनके प्रयासों से वर्ष 2015 से हर वर्ष 21 जून को योग दिवस अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित यह दिन अब पूरी दुनिया में भारतीय सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन चुका है।


उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि "योग केवल व्यायाम नहीं है, यह आत्मा और शरीर के बीच सामंजस्य का माध्यम है। यह हर नागरिक के लिए जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा, "योग से न केवल बीमारियों से बचा जा सकता है, बल्कि यह मानसिक शांति और अनुशासन भी देता है। सरकार इसे स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक संस्थानों में बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है।"


शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा, "हमारे पाठ्यक्रम में योग को शामिल किया गया है, जिससे बच्चों को कम उम्र से ही इसका लाभ मिल सके।" इस अवसर पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा, "योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि सोच को भी सकारात्मक बनाता है। समाज में तनाव और अवसाद को दूर करने में योग की भूमिका अहम है।"


बीजेपी संगठन सचिव ऋतुराज सिन्हा ने कहा, "यह दिवस भारत के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बन चुका है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से पूरी दुनिया अब योग को अपनाने लगी है।" वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "हम योग के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ा रहे हैं। यह अभियान गांव से लेकर शहर तक चलाया जा रहा है।"


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, योग प्रशिक्षकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ताड़ासन, वज्रासन जैसे योगासन किए गए और प्रशिक्षकों ने इनकी विधियां भी समझाईं। इस बार राज्य के सभी जिलों में भी योग दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें स्कूल, कॉलेज, सरकारी कर्मचारी, पुलिसकर्मी और आम जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रिपोर्ट- प्रेम राज