ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

IndiGo की बड़ी लापरवाही: मुंबई पहुंच गए यात्री और पटना रह गया सामान, नाराज यात्रियों ने किया जोरदार हंगामा

PATNA: इंडिगो एयरलाइंस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। पटना से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सवार यात्रियों के साथ बड़ा कांड हो गया। निर्धारित समय पर यात्री पटना से मुंबई त

IndiGo की बड़ी लापरवाही: मुंबई पहुंच गए यात्री और पटना रह गया सामान, नाराज यात्रियों ने किया जोरदार हंगामा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इंडिगो एयरलाइंस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। पटना से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सवार यात्रियों के साथ बड़ा कांड हो गया। निर्धारित समय पर यात्री पटना से मुंबई तो पहुंच गए लेकिन उनका सामान पटना एयरपोर्ट पर ही रह गया। इस बात से नाराज यात्रियों ने जोरदार हंगामा मचाया हालांकि बाद में विमान कंपनी के कर्मियों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।


पटना के रहने वाले एक यात्री ने बताया कि बुधवार की शाम इंडिगो की फ्लाइट ने मुंबई के लिए उड़ा भरी थी। उसके साथ विमान में अन्य यात्री भी सवार हुए थे। फ्लाइट के मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद जब यात्री सामान के लिए पहुंचे तो उनका लगेज नहीं मिला। यात्रियों ने जब पूछताछ की तो पता चला कि उनका सामान पटना एयरपोर्ट पर ही छूट गया है।


इसके बाद यात्री हंगामा करने लगे। विमान पर 125 यात्री सवार थे। गुरुवार की शाम तक यात्रियों के सामान उन्हें नहीं मिल सके थे। जिसको लेकर लोगों में विमान कंपनी इंडिगो के खिलाफ भारी नाराजगी है। विमान कंपनी के तरफ से यात्रियों से एक फॉर्म भरवाया गया और कहा गया कि गुरुवार तक उनका सामान मिल जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यात्री अपने सामानों के लिए परेशान रहे।

टैग्स