ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

महाकुंभ की भीड़ से नहीं होगी परेशानी, रेलवे ने पटना-दानापुर से चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को होगा फायदा

महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए आठ जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है।

mahakumbh special train
train
© indian railways
User1
3 मिनट

MahaKumbh: महाकुंभ में उमड़ने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने कमर कस ली है।  प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने आठ जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।  इन ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को महाकुंभ में पहुंचने में आसानी होगी और उन्हें भीड़भाड़ से भी राहत मिलेगी।  रेलवे का यह कदम श्रद्धालुओं को एक आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा। 


  • आनंद विहार-पटना कुंभ मेला स्पेशल: 06 फरवरी को आनंद विहार से 23:55 बजे खुलकर ट्रेन नंबर 04494 पटना-आनंद विहार कुंभ मेला स्पेशल अगले दिन 10:30 बजे प्रयागराज रुकते हुए 18:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04493 पटना-आनंद विहार कुंभ मेला स्पेशल 07 फरवरी को पटना जंक्शन से 20:00 बजे खुल कर अगले दिन 02:10 बजे प्रयागराज रुकते हुए अगले दिन 14:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

  • नागपुर-दानापुर कुंभ मेला स्पेशल: 05 फरवरी को नागपुर से 12:00 बजे खुलकर 01201 नागपुर-दानापुर कुंभ मेला स्पेशल अगले दिन 05:10 बजे प्रयागराज छिवकी रुकते हुए 11:50 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 01202 दानापुर-नागपुर कुंभ मेला स्पेशल 06 फरवरी को दानापुर से 14:30 बजे खुलकर 21:25 बजे प्रयागराज छिवकी रुकते हुए अगले दिन 11:40 बजे नागपुर पहुंचेगी। वहीं  08 फरवरी को नागपुर से 01203 नागपुर-दानापुर कुंभ मेला स्पेशल 15:00 बजे खुलकर अगले दिन 06:20 बजे प्रयागराज छिवकी रुकते हुए 13:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 01204 दानापुर-नागपुर कुंभ मेला स्पेशल 09 फरवरी को दानापुर से 14:30 बजे खुलकर 21:25 बजे प्रयागराज छिवकी रुकते हुए अगले दिन 11:40 बजे नागपुर पहुंचेगी।


  • गुवाहाटी-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल: 05 फरवरी को गुवाहाटी से 09:30 बजे खुलकर 05614 गुवाहाटी-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल अगले दिन 12:45 बजे प्रयागराज रुकते हुए 19:00 बजे टुंडला पहुंचेगी। वापसी में 05613 टुंडला-गुवाहाटी कुंभ मेला स्पेशल 09 फरवरी को टुंडला से 21:40 बजे खुलकर अगले दिन 06:25 बजे प्रयागराज रुकते हुए 11 फरवरी को 12:10 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।

  • टुंडला-कटिहार कुंभ मेला स्पेशल: 06 फरवरी को टुंडला से 21:40 बजे खुलकर 05715 टुंडला-कटिहार कुंभ मेला स्पेशल अगले दिन 06:25 बजे प्रयागराज रुकते हुए 07 फरवरी को 22:30 बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी में 05716 कटिहार-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल 08 फरवरी को कटिहार से 22:00 बजे खुलकर अगले दिन 12:45 बजे प्रयागराज रुकते हुए 19:00 बजे टुंडला पहुंचेगी।