ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना वाले हो जाएं सावधान, इन 3 इलाकों में तेजी से फैल रहा है कोरोना

PATNA : पटना के लोगों के लिए बड़ी खबर है. कोरोना का खतरा पटनावासियों पर तेजी से बढ़ रहा है. अब तक पटना में 2305 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें से कई की इलाज के दौरान मौत भी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के लोगों के लिए बड़ी खबर है. कोरोना का खतरा पटनावासियों पर तेजी से बढ़ रहा है. अब तक पटना में 2305 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें से कई की इलाज के दौरान मौत भी हो गई है.

इन सब के बीच पटनावासियों के लिए चिंता की बात यह है कि पटना सिटी के बाद अब कदमकुआं, कंकड़बाग और सचिवालय थाना इलाकों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहै है. रविवार को पटना में कुल 158 संक्रमित मिले, जिसमें से ज्यादातर पटना शहरी इलाके के कदमकुआं, कंकड़बाग, सचिवालय समेत अन्य कई इलाकों के हैं. इसके अलावा पटना के ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. बिहटा, मसौढ़ी, फुलवारीशरीफ से भी कई संक्रमित मिले हैं. 


सिविल सर्जन के मुताबिक, पटना में अबतक 24 हजार 997 सैंपलों की जांच की गई है, जिसमें से 2305 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं. रविवार को भी पटना से कुल 612 सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है. वहीं  पटना में अब एंटीजन किट से भी जांच की जाएगी.  डीएम कुमार रवि ने बताया कि 2000 एंटीजन किट मिली है, जिससे आज से जांच होने लगेगी. एंटीजन किट से आधे घंटे में रिपोर्ट आ जाएगी.