ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

IGIMS का ICU हो गया बीमार, पांच दिनों के लिए किया गया बंद

PATNA : पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में बीमार भले ही अपना इलाज कराने के लिए आते हों लेकिन आईजीआईएमएस का इमरजेंसी आईसीयू खुद बीमार हो गया है। जी हां, आईजीआईएमएस के इमर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में बीमार भले ही अपना इलाज कराने के लिए आते हों लेकिन आईजीआईएमएस का इमरजेंसी आईसीयू खुद बीमार हो गया है। जी हां, आईजीआईएमएस के इमरजेंसी आईसीयू में इंफेक्शन फैल गया है जिसकी वजह से इसे बंद करना पड़ा। इमरजेंसी आईसीयू में फैले इन्फेक्शन की जानकारी कल्चर रिपोर्ट से मिली जिसके बाद मरीजों को मेडिकल सर्जिकल आईसीयू, एचडीयू और वार्ड में शिफ्ट किया गया। 


आईजीएमएस इमरजेंसी आईसीयू में 24 बेड हैं। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक आईसीयू को संक्रमण मुक्त करने के लिए लगातार काम चल रहा है। सफाई के बाद दोबारा इसकी जांच की जाएगी। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक इस काम में अभी 4 से 5 दिनों का वक्त लग सकता है। 


कड़ाके की ठंड में इमरजेंसी आईसीयू बंद होने के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा परेशानी ब्रेन हेमरेज के मरीजों को उठानी पड़ रही है क्योंकि ठंड में ऐसे मामलो का काफी इजाफा हुआ है। माना जा रहा है कि आई सी यू में लगातार बाहरी लोगों के प्रवेश की वजह से यह संक्रमण फैला है।