ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

BIHAR NEWS : सड़क पर गड्ढा छोड़ा तो अब सीधे जेल जाएंगे ठेकेदार, निर्माण के लिए नया नियम लागू

BIHAR NEWS : कई बार गड्ढे में गिरकर लोग घायल हुए और कुछ की मौत भी हो गई। संवेदक की मनमर्जी के कारण योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पा रही हैं।

BIHAR NEWS
BIHAR NEWS
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में अब गलत काम करने वालों की खैर नहीं है। अब सरकारी काम को भी समय पर पूरा करना होगा और इसके साथ ही साथ इसके निर्माण में किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरतनी होगी। जानकारी के मुताबिक, सरकार ने यह तय किया है कि अब सड़कों पर गड्ढा कर छोड़ा तो ठेकेदार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


दरअसल, राज्य सरकार ने बैठक कर यह तय किया है कि सड़कों पर गड्ढा कर छोड़ा तो ठेकेदार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। साथ ही अभियंता और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसको लेकर नई मानक संचालन प्रक्रिया (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार किया गया है। आम लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परियोजना को समय पर पूरा करना मकसद है। मानक को पूरा नहीं करने पर आर्थिक और कानूनी कार्रवाई होगी। संबंधित विभाग और हितधारकों से निर्माण शुरू करने से पहले समन्वय बनाना होगा।


वहीं,सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और नेटवर्क बिछाने, स्टॉर्म वार्ट ड्रेनेज निर्माण और जलापूर्ति की योजनाओं के लिए एसओपी तैयार किया गया है। अभी तक बिना एसओपी के ही शहर में निर्माण कराया जा रहा था। संवेदक और अभियंताओ के मिलीभगत से शहर भर में बेतरतीब तरीके से खुदाई कर दी गई। सड़कें,नगर निगम के नाले और लोगों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हुआ। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। 


इधर, कई बार गड्ढे में गिरकर लोग घायल हुए और कुछ की मौत भी हो गई। संवेदक की मनमर्जी के कारण योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पा रही हैं। संवेदक को कार्य आदेश देने के बाद परियोजना निदेशक और अभियंताओं की ओर से गंभीरतापूर्वक निगरानी नहीं की जाती थी। इसके कारण पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया और योजनाएं भी समय पर पूरी नहीं हुईं। अब नए सिरे से एसओपी बनायी गई है। इसके आधार पर ही कार्य होगा।